IPL 2024: CM Bhajanlal Sharma ने राजस्थान राॅयल्स टीम से की मुलाकात, फ्रेंचाइजी ने दिया ये खास गिफ्ट
आईपीएल 2024 में अभी तक अपराजित रही है राजस्थान राॅयल्स
अद्यतन - अप्रैल 10, 2024 4:09 अपराह्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhanjanlal Sharma) हाल में ही राजस्थान राॅयल्स टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से मिलते हुए नजर आए हैं। बता दें कि इसको लेकर कुछ फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी रही हैं।
गौरतलब है कि राजस्थान राॅयल्स की टीम आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक कमाल का प्रदर्शन करती हुई नजर आई है। टीम ने खेले गए सभी चार मुकाबलों में जीत हासिल की है और इस समय वह जारी सीजन की पाॅइंट्स टेबल में पहले नंबर पर मौजूद है।
राजस्थान टीम से मिले भजनलाल शर्मा
बता दें कि राजस्थान राॅयल्स टीम से मिलने की फोटो को राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किए हैं। इन फोटोज पर क्रिकेट फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इन फोटोज को शेयर करते हुए भजनलाल ने कैप्शन में लिखा- आज OTS आवास पर राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ियों से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए आगामी मैचों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
देखें राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की ये सोशल मीडिया पोस्ट
आज OTS आवास पर राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ियों से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए आगामी मैचों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।#Rajasthan pic.twitter.com/RzrQEHogH9
— Bhajanlal Sharma (Modi Ka Parivar) (@BhajanlalBjp) April 9, 2024
साथ ही बता दें कि राजस्थान टीम के सीईओ Jake Lush McCrum ने भजनलाल को एक साइन किया हुआ बैट, टीम जर्सी और खिलाड़ियों द्वारा साइन की गई बाॅल भेंट की है। साथ ही इस मौके पर टीम के कप्तान संजू सैमसन, हेड कोच कुमार संगाकारा और राजस्थान राॅयल्स के वाइस प्रेसीडेंट राजीव खन्ना भी मौजूद रहे।
अगले मैच में गुजरात का सामना करेगी राजस्थान
बता दें कि राजस्थान राॅयल्स आईपीएल के जारी सीजन में अब अपने अगले मैच में गुजरात टाइटंस का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 10 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि अभी तक टूर्नामेंट में अपराजित रही राजस्थान इस मैच में जीत हासिल कर पाती है या नहीं?