IPL 2024: फैंस और दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खुशखबरी, ऋषभ पंत की वापसी हुई तय!
ऋषभ पंत के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
अद्यतन - दिसम्बर 11, 2023 7:07 अपराह्न

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पिछले साल दिसंबर में कार एक्सीडेंट के बाद से मैदान से बाहर चल रहे हैं और वह इस समय एनसीए में अपनी रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
इस बीच, खबरों में दावा किया जा रहा है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (DC) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) में विकेटकीपर बल्लेबाज का इस्तेमाल इंपैक्ट प्लेयर के रूप में कर सकती है। यह भी हो सकता है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आगामी आईपीएल 2024 में बतौर कप्तान वापसी कर सकते हैं, और इसमें उनकी मदद इम्पैक्ट प्लेयर नियम करेगा।
IPL 2024 के साथ मैदान में वापसी करने जा रहे हैं Rishabh Pant
दरअसल, रेवस्पोर्ट्ज़ कि एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant), जो आईपीएल 2024 के साथ एक्शन में वापसी के लिए NCA में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम में फिर से शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन वह आगामी सीजन में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे।
ऐसा कहा जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पूर्व कप्तान का आगामी सीजन के लिए टीम की मुख्य प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं। DC टीम प्रबंधन अपने स्टार खिलाड़ी के प्रदर्शन और भलाई को सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रुख अपना रहा है।
Rishabh Pant is likely to be used as an impact player for Delhi in IPL 2024. [RevSportz] pic.twitter.com/OkM3OE1fI7
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 11, 2023
DC नहीं उठाना चाहती कोई रिस्क
खबरों के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ऋषभ पंत को लेकर कोई भी अनावश्यक जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। ऋषभ पंत की वापसी से DC को काफी बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के नेतृत्व में आईपीएल 2023 में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था। DC ने आईपीएल 2023 में अपने 14 में से केवल 5 मैच जीते और अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही थी।