IPL 2024 Schedule: आईपीएल का शेड्यूल हुआ जारी, पहला मैच CSK vs RCB, जानें पूरी जानकारी यहां-
आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 22 मार्च को चेपॉक में खेला जाएगा।
अद्यतन - फरवरी 22, 2024 5:51 अपराह्न

IPL 2024 Schedule Announced: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए फैंस के बीच उत्साह चरम सीमा पर है। आईपीएल 2024 जिस वक्त भारत में आयोजित किया जाएगा, उसी समय मार्च-अप्रैल में चुनाव भी होने वाले हैं। आईपीएल चेयरमैन अरूण सिंह धूमल ने बताया था कि, आईपीएल 2024, 22 मार्च से शुरू होगा।
चुनाव के चलते आईपीएल का शेड्यूल दो फेज में घोषित किया जाएगा। आईपीएल 2024 के पहले फेज के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। दूसरे फेज के शेड्यूल का ऐलान चुनाल आयोग द्वारा चुनाव की तारीखें सामने आने के बाद किया जाएगा। BCCI ने अभी 22 मार्च ले लेकर 7 अप्रैल तक के मैचों के शेड्यूल की घोषणा की है।
CSK और RCB के बीच होगा पहला मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस को मात देकर एमएस धोनी की कप्तानी में पांचवें खिताब पर कब्जा किया था। आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 22 मार्च को चेपॉक, चेन्नई में खेला जाएगा। आईपीएल 2024 ओपनिंग सेरेमनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच से पहले चेपॉक में होगा।
![]()
आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 23 मार्च (शनिवार) को मोहाली में खेला जाएगा। 23 मार्च के दिन का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता में खेला जाएगा। वहीं फिर 24 मार्च (रविवार) को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जयपुर में एक-दूसरे का सामना करेगी। वहीं गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अहमदाबाद में एक-दूसरे से भिड़ेगी।
IPL 2024 Schedule- आईपीएल 2024 शेड्यूल
| मैच नंबर- | दिन | दिनांक | मैच | समय (IST) | वेन्यू |
| 1 | शुक्रवार | 22-03-2024 | CSK vs RCB | 7:30 बजे | चेन्नई |
| 2 | शनिवार | 23-03-2024 | PBKS vs DC | 3:30 बजे | मोहाली |
| 3 | शनिवार | 23-03-2024 | KKR vs SRH | 7:30 बजे | कोलकाता |
| 4 | रविवार | 24-03-2024 | RR vs LSG | 3:30 बजे | जयपुर |
| 5 | रविवार | 24-03-2024 | GT vs MI | 7:30 बजे | अहमदाबाद |
| 6 | सोमवार | 25-03-2024 | RCB vs PBKS | 7:30 बजे | बैंगलोर |
| 7 | मंगलवार | 26-03-2024 | CSK vs GT | 7:30 बजे | चेन्नई |
| 8 | बुधवार | 27-03-2024 | SRH vs MI | 7:30 बजे | हैदराबाद |
| 9 | गुरूवार | 28-03-2024 | RR vs DC | 7:30 बजे | जयपुर |
| 10 | शुक्रवार | 29-03-2024 | RCB vs KKR | 7:30 बजे | बैंगलोर |
| 11 | शनिवार | 30-03-2024 | LSG vs PBKS | 7:30 बजे | लखनऊ |
| 12 | रविवार | 31-03-2024 | GT vs SRH | 3:30 बजे | अहमदाबाद |
| 13 | रविवार | 31-03-2024 | DC vs CSK | 7:30 बजे | विशाखापट्टनम |
| 14 | सोमवार | 01-04-2024 | MI vs RR | 7:30 बजे | मुंबई |
| 16 | मंगलवार | 02-04-2024 | RCB vs LSG | 7:30 बजे | बैंगलोर |
| 17 | बुधवार | 03-04-2024 | DC vs KKR | 7:30 बजे | विशाखापट्टनम |
| 18 | गुरूवार | 04-04-2024 | GT vs PBKS | 7:30 बजे | अहमदाबाद |
| 19 | शुक्रवार | 05-04-2024 | SRH vs CSK | 7:30 बजे | हैदराबाद |
| 20 | शनिवार | 06-04-2024 | RR vs RCB | 7:30 बजे | जयपुर |
| 21 | रविवार | 07-04-2024 | MI vs DC | 3:30 बजे | मुंबई |
| 22 | रविवार | 07-04-2024 | LSG vs GT | 7:30 बजे | लखनऊ |