IPL 2024 शेड्यूल की घोषणा: इस शानदार टूर्नामेंट को भारत में कहां देख सकते हैं, साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में भी जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024 शेड्यूल की घोषणा: इस शानदार टूर्नामेंट को भारत में कहां देख सकते हैं, साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में भी जाने यहां

रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मैच खेल सकता है जिसकी शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है।

Chennai Super Kings (Photo Source: IPL)
Chennai Super Kings (Photo Source: IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल की घोषणा आज यानी 22 फरवरी को होगी। हालांकि यह घोषणा इस शानदार टूर्नामेंट के पहले 15 दोनों के लिए ही हो सकती है। चुनाव आयोग द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीख के जारी करने के बाद बाकी मुकाबलों के शेड्यूल की घोषणा की जाएगी।

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया था और इस शानदार ट्रॉफी को पांचवीं बार अपने नाम किया था। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने 2023 सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मैच खेल सकता है जिसकी शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है।

IANS के मुताबिक बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो सकता है।’

इंडियन प्रीमियर लीग सभी खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होगा क्योंकि इसके तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भी शुरुआत हो जाएगी। यह आईसीसी इवेंट 1 जून से 29 जून तक वेस्टइंडीज और UAE में खेला जाएगा।

आईपीएल 2024 शेड्यूल रिलीज: लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लाइव टेलीकास्ट के शेड्यूल की घोषणा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल पर उपलब्ध होगा। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल 22 फरवरी को शाम को 5:00 बजे रिलीज होगा। आईपीएल 2024 के लाइव स्ट्रीमिंग शेड्यूल की घोषणा जिओ सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल को लेकर इस शानदार टूर्नामेंट के अध्यक्ष अरुण धूमल ने न्यूज़ एजेंसी ANI को बताया कि, ‘बीसीसीआई आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से करने पर विचार बना रहा है। पहले हाफ शेड्यूल की घोषणा पहले ही कर दी जाएगी जबकि बाकी के शेड्यूल की घोषणा लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद किया जाएगा।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?