IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के यह 3 युवा बल्लेबाज आईपीएल में मचाएंगे तोड़फोड़
इस आर्टिकल में हम उन युवा बल्लेबाजों की बात करेंगे जिन्हें आईपीएल 2024 में एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिल सकता है।
अद्यतन - मार्च 21, 2024 11:06 पूर्वाह्न

IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से है और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) अपने सीजन का आगाज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 24 मार्च को सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के मैदान में करेगी। संजू सैमसन की अगुवाई में टीम इस बार बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी। सभी खिलाड़ी फॉर्म में हैं और वे जरूर चाहेंगे की टीम इस बार टॉप 4 में जगह बनाए।
आईपीएल 2024 की रणनीति बनाते वक्त मैनेजमेंट ने टीम में कुछ खामियां पाई और आईपीएल के मिनी ऑक्शन में उसे दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने बल्लेबाजी को और मजबूत बनाने के लिए रोवमेन पॉवेल को खरीदा। इसके बाद गेंदबाजी को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने आवेश खान को LSG से ट्रेड कर टीम में शामिल किया और एक घातक गेंदबाज नंद्रे बर्गर को भी टीम में एड किया है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बार बेहद ही घातक नजर आ रही है। आपको यह तो पता ही होगा की राजस्थान रॉयल्स की टीम युवा खिलाड़ियों को मौका देने और उनके टैलेंट को उजागर करने के लिए जानी जाती है। इस आर्टिकल में हम उन युवा बल्लेबाजों की बात करेंगे जिन्हें आईपीएल 2024 में एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिल सकता है।
3. शुभम दुबे

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मिनी ऑक्शन में सभी टीमों को मात देकर शुभम दुबे (Shubham Dubey) के लिए 5.80 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें टीम में शामिल किया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुभम दुबे पर बड़ा दांव खेला है और यशस्वी जायसवाल के जैसे अगर उनका यह सिक्का भी हीरा निकाल जाता है और राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2024 के फाइनल की राहें आसान बन सकती हैं। घरेलू क्रिकेट में बतौर फिनिशर शुभम दुबे अपनी छाप छोड़ चुके हैं। उन्हें टी-20 क्रिकेट के आँकड़ें बेहद ही शानदार हैं।
घरेलू क्रिकेट में वह विदर्भ की तरफ से खेलते हैं और खेले गए 20 टी-20 मैच में उन्होंने 145 की स्ट्राइक रेट से 485 रन बनाए हैं। आगामी आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) शुभम दुबे को इम्पैकट सब्स्टीट्यूट के तौर पर खिला सकती है और वह बड़ा कारनामा करके दिखा सकते हैं