IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के यह 3 युवा बल्लेबाज आईपीएल में मचाएंगे तोड़फोड़
इस आर्टिकल में हम उन युवा बल्लेबाजों की बात करेंगे जिन्हें आईपीएल 2024 में एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिल सकता है।
अद्यतन - मार्च 21, 2024 11:06 पूर्वाह्न
2. ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने आईपीएल 2023 में डेब्यू किया था, और पिछले बार के मुताबिक इस बार उनके प्रदर्शन में काफी सुधार दिखने वाला है। हालांकि, उन्होंने 152 रन बनाए थे लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 172.73 था जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर सूर्यकुमार यादव हैं जिनके नाम किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा 181.14 की स्ट्राइक से रन बनाने का रिकार्ड है।
Dhruv Jurel ने RR के दिग्गज खिलाड़ियों के रहते हुए अपना नाम बनाया है और आने वाले समय में वह फ्रेंचाईजी के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। वहीं, जुरेल ने पिछले सीजन जिस साहस के साथ क्रिकेट खेला है, वह इस सीजन और बेबाक बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहेंगे। अपने कमाल के बल्लेबाजी के कारण उन्हें 23 साल की उम्र में टेस्ट टीम में डेब्यू करने का भी मौका मिला। उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण और Criteria पूरी करने पर बीसीसीआई से उन्हें Annual Contract भी मिला है।