IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के यह 3 युवा बल्लेबाज आईपीएल में मचाएंगे तोड़फोड़

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के यह 3 युवा बल्लेबाज आईपीएल में मचाएंगे तोड़फोड़

इस आर्टिकल में हम उन युवा बल्लेबाजों की बात करेंगे जिन्हें आईपीएल 2024 में एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिल सकता है।

1. रियान पराग

Riyan Parag
Riyan Parag. (Photo Source: Twitter)

22 साल के रियान पराग (Riyan Parag) ने 5 आईपीएल सीजन खेल लिया है लेकिन अब तक उन्होंने अपनी ताकत का प्रदर्शन ढंग से नहीं किया है। आईपीएल 2024 में उन्हें खुद को साबित करने के लिए बेहतर मौका मिलने वाला है। उन्होंने हाल ही में असम के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया है।

Riyan Parag ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में भी कमाल का प्रदर्शन किया। 82 के औसत और 182.20 के स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाए वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने इसके साथ ही 11 विकेट लिए, जिसका मतलब यह है की वह राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन में छठवें गेंदबाजी ऑप्शन बन सकते हैं।

रियान पराग ने हाल ही में खेले रणजी ट्रॉफी में 75.68 के औसत से 378 रन जड़े हैं। घरेलू क्रिकेट में कमाल का फॉर्म दिखाने के बाद वह आईपीएल में भी अपने नाम का लोहा मनवाने के लिए तैयार होंगे और RR के मैनेजमेंट का विश्वास जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp