IPL 2024: CSK ने धांसू अंदाज में की नए स्पांसर की घोषणा, तो वहीं धोनी की जर्सी के फर्स्ट लुक ने इंटरनेट पर मचाया धमाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: CSK ने धांसू अंदाज में की नए स्पांसर की घोषणा, तो वहीं धोनी की जर्सी के फर्स्ट लुक ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

एमएस धोनी संभावित रूप से आखिरी बार आईपीएल में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

MS Dhoni and CSK Jersey. (Image Source: X)
MS Dhoni and CSK Jersey. (Image Source: X)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने हाल ही में आगामी आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राष्ट्रीय एयरलाइन एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) के साथ नई स्पॉन्सरशिप डील घोषणा की।

इस कॉलाबोरेशन इवेंट के दौरान, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस को आगामी आईपीएल 2024 के लिए CSK की जर्सी की एक झलक भी देखने को मिली। दरअसल, इस इवेंट को खास बनाने के लिए CSK ने बड़े पर्दे पर एमएस धोनी (MS Dhoni) की जर्सी नम्बर 7 का इस्तेमाल किया।

MS Dhoni और CSK के फैंस के लिए था यादगार पल

एमएस धोनी (MS Dhoni) के फैंस के लिए बड़े स्क्रीन पर नंबर 7 की CSK जर्सी को शानदार अंदाज में चमकते हुए देखना बेहद यादगार पल था, और इस दौरान जर्सी पर एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) का नाम भी चमक रहा था। यह इस कॉलाबोरेशन इवेंट का मुख्य आकर्षण था। जैसे ही कैमरे चमकने लगे, धोनी के जर्सी नंबर को देखकर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई।

हालांकि, एमएस धोनी (MS Dhoni) इस कॉलाबोरेशन इवेंट का हिस्सा नहीं थे, लेकिन विभिन्न तकनीकों का उपयोग करके उनकी जर्सी का अनावरण किया गया। लॉन्च के दौरान एलईडी लाइट्स और एक विशाल स्क्रीन ने फैंस के उत्साह और बढ़ा दिया था, और वहां उपस्थित फैंस ने सीटियां बजाईं और उनके नाम की जय-जयकार की।

यहां देखिए धोनी की जर्सी का भव्य लॉन्च –

वहीं दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाड़ी आगामी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अपनी जर्सी के पीछे एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) का लोगो लगाएंगे। CSK आगामी आईपीएल सीजन में अपना खिताब बचाने मैदान में उतरेगी।

यहां देखिए इस लॉन्च पर फैंस के रिएक्शन –

https://twitter.com/arpita_singhal1/status/1755804375505650012

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?