IPL 2024: अब मैदान की साफ-सफाई कर सुर्खियां बटोर रहे हैं ईशान किशन; लोगों से भी की खास अपील - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: अब मैदान की साफ-सफाई कर सुर्खियां बटोर रहे हैं ईशान किशन; लोगों से भी की खास अपील

मुंबई इंडियंस (MI) अपने IPL 2024 अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ करेगी।

Ishan Kishan. (Image Source: MI X)
Ishan Kishan. (Image Source: MI X)

Indian Premier League 2024: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं, और अब वह 22 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

इस बीच, मुंबई इंडियंस (MI) ने आज 17 मार्च को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां ईशान किशन (Ishan Kishan) ने फैंस और मैदान में प्रैक्टिस करने आने वाले लोगों के लिए एक खास मैसेज शेयर किया है, जो इस समय खूब वायरल हो रहा है।

Ishan Kishan ने लोगों के लिए किया खास मैसेज शेयर

इस वीडियो में ईशान ने लोगों से अनुरोध किया की कि वे मैदान और स्टेडियम में प्लास्टिक की बोतलें इधर-उधर न फेंके, बल्कि कचरेदान में डाले और मैदान को क्लीन रखे। इस वीडियो में MI स्टार अपने अन्य साथियों के साथ मैदान में पड़ी बोतलों और खाने की प्लेट को कचरे के डिब्बे में डालते हुए नजर आ रहे हैं।

MI द्वारा X पर शेयर किए गए एक वीडियो में ईशान किशन ने कहा: “लोगों के लिए मैसेज। हर कोई अभ्यास के लिए आता है। लेकिन जहां भी वे जाते हैं, उन्हें हर जगह पानी की बोतलें नहीं फेंकनी चाहिए। कोशिश करें और अपने मैदान को साफ रखें। बस छोटी-छोटी चीजें याद रखें और आप हर चीज में सुधार कर सकते हैं। छोटे बदलाव भी बहुत अहम होते हैं, जो आपको करना चाहिए करना।”

यहां देखिए वो वीडियो –

आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) आगामी आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 24 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करेगी।

यहां देखिए आईपीएल 2024 के लिए MI का स्क्वॉड:

रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

close whatsapp