IPL 2024: क्या शुभमन गिल इस सीजन फॉर्म में नहीं आ पाएंगे? आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

IPL 2024: क्या शुभमन गिल इस सीजन फॉर्म में नहीं आ पाएंगे? आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

आकाश चोपड़ा ने कहा कि पिछले साल ऑरेंज कैप जीतने वाले शुभमन गिल इस साल वह फॉर्म नहीं दिखा पाए हैं।

Shubman Gill (Photo Source: IPL Official Website)
Shubman Gill (Photo Source: IPL Official Website)

गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल से इस सीजन फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं। पिछले सीजन ऑरेंज कैप जीतने वाले शुभमन गिल को इस सीजन कप्तान बनकर खुद को साबित करने का डबल मौका मिला है। हालांकि, बतौर बल्लेबाज शुभमन गिल अब तक अच्छे फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2024 में कप्तान के तौर पर तो अच्छा कर रहे हैं, लेकिन उनका बल्ला शांत है।

GT vs PBKS मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल को लेकर कही ये बात

आईपीएल 2024 में आज के मुकाबले में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स एक-दूसरे का सामना करेंगे। गुजरात टाइटंस ने अपने तीन में से दो मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में टीम पांचवें स्थान पर हैं। वहीं, अगर वे पंजाब किंग्स को आज हरा देते हैं तो सीधे पॉइंट्स टेबल में टॉप तीन में पहुंच जाएंगे।

आकाश चोपड़ा ने मैच से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि इस मुकाबले में सबसे ज्यादा फोकस शुभमन गिल पर रखना जरूरी है।

देखें वीडियो और उनका बयान 

 

आकाश चोपड़ा ने कहा, “हम शुभमन गिल को भूल नहीं सकते और उनसे दूर नहीं जा सकते, ऐसा होना भी नहीं चाहिए क्योंकि यह अहमदाबाद का मैदान है। उन्हें अहमदाबाद की पिच से जितना प्यार है, मुझे नहीं लगता कि उतना उन्हें राजमा चावल या बटर चिकन से प्यार होगा। हालांकि, उन्होंने अब तक अच्छी बल्लेबाजी नहीं की है।”

आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि पिछले साल ऑरेंज कैप जीतने वाले शुभमन गिल इस साल वह फॉर्म नहीं दिखा पाए हैं। चोपड़ा ने कहा, “हर बार ऐसा लगता है कि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, चाहे वह चेन्नई में चेन्नई के खिलाफ हो, या मुंबई और हैदराबाद के खिलाफ, लेकिन अभी भी बड़ी पारी की कमी है। इसलिए शुभमन गिल मेरे पहले खिलाड़ी होंगे जो फोकस में रहेंगे। वह अच्छी कप्तानी कर रहे हैं। अपने गेंदबाजों को अच्छी तरह से रोटेट कर रहे हैं और यह भी अच्छे से जानने की कोशिश कर रहे हैं कि डेथ ओवरों में किससे गेंदबाजी करवानी चाहिए। वह अपनी कप्तानी में हंड्रेड परसेंट दे रहे हैं।”

बात करें शुभमन गिल के इस साल के प्रदर्शन की तो उन्होंने तीन पारियों में 136.36 की स्ट्राइक रेट से 36 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 75 रन बनाए हैं। गिल, साई सुदर्शन (127) और डेविड मिलर (77) के बाद फ्रेंचाइजी के लिए इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।

close whatsapp