IPL 2025: AI ने चेन्नई सुपर किंग्स के शुरुआती प्लेइंग XI की भविष्यवाणी की - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: AI ने चेन्नई सुपर किंग्स के शुरुआती प्लेइंग XI की भविष्यवाणी की

हाल ही में AI ने आईपीएल 2025 की चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI की भविष्यवाणी की है।

CSK. (Source:X/Twitter)
CSK. (Source:X/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। आगामी सीजन में टीम जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम जरूर बनना चाहेगी।

बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया है। आगामी सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए देखा जाएगा। आईपीएल 2025 के नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा। यही नहीं युवा स्पिनर नूर अहमद भी आगामी सीजन में चेन्नई टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

हाल ही में AI ने आईपीएल 2025 की चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI की भविष्यवाणी की है। इस आर्टिकल में हम आज इस पर चर्चा कर रहे हैं।

ओपनर: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) और डेवोन कॉनवे

Ruturaj Gaikwad and Devon Conway (Pic Source-Twitter)
Ruturaj Gaikwad and Devon Conway (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में एक बार फिर से ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा। गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे आगामी सीजन में टीम की ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। इस फ्रेंचाइजी की ओर से दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

मिडिल ऑर्डर: राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni and Shivam Dube (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni and Shivam Dube (Pic Source-Twitter)

आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत दिख रहा है। नंबर तीन पर राहुल त्रिपाठी को बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है, जिन्होंने आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है। यही नहीं टीम के पास शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी भी हैं, जो किसी भी समय आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए और बड़े-बड़े छक्के लगाते हुए चेन्नई की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी एक बेहतरीन फिनिशर हैं और एक बार फिर से उन्हें इसी भूमिका में देखा जाएगा।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और सैम करन

(Photo Source : NDTV)

आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ऑलराउंडरों की लिस्ट भी काफी मजबूत है। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को आगामी सीजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। अश्विन और साथ में सैम करन की चेन्नई टीम में वापसी हुई है। यह तीनों ही खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं।

गेंदबाज: मथीशा पथिराना, नूर अहमद, मुकेश चौधरी

Matheesha Pathirana (Pic Source-X)
Matheesha Pathirana (Pic Source-X)

CSK की ओर से मथीशा पथिराना का प्रदर्शन हमेशा ही शानदार रहा है। फ्रेंचाइजी ने इस बेहतरीन तेज गेंदबाज को रिटेन किया है। मथीशा पथिराना के अलावा आगामी सीजन में मुकेश चौधरी भी धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं। यही नहीं टीम में स्पिन गेंदबाजी विकल्प के रूप में नूर अहमद भी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है।

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2025 में AI संभावित प्लेइंग XI

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, सैम करन, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, रविचंद्रन अश्विन

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?