IPL 2025 Countdown: टूर्नामेंट शुरू होने में 6 दिन बाकी और ‘6’ नंबर रोहित और रायडू को बनाता है स्पेशल प्लेयर
22 मार्च को RCB और KKR के बीच खेला जाएगा IPL 2025 का पहला मैच।
अद्यतन - मार्च 16, 2025 9:26 पूर्वाह्न

IPL 2025 के शुरू होने में अब महज 6 दिनों का वक्त बाकी रह गया है। सभी टीमें आगामी सीजन के लिए जोर शोर से तैयारी कर रही है। सभी टीमों की कोशिश यही है कि वो इस सीजन खिताब को अपने नाम कर सकें। बता दें कि आगामी IPL सीजन का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आमने सामने होंगी।
क्या आप जानते हैं? IPL इतिहास में बतौर प्लेयर सबसे ज्यादा (6) खिताब रोहित शर्मा और अंबाती रायुडू ने जीते हैं।
आपको बता दें कि रोहित शर्मा खिलाड़ी के तौर पर छह बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं। उन्होंने पांच बार मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया है, वहीं एक बार बतौर खिलाड़ी उन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खिताब जीता था। इस तरह से रोहित के नाम बतौर प्लेयर छह आईपीएल ट्रॉफी हैं।
अंबाती रायडू की बात करें तो वो भी छह बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके हैं। उन्होंने 2013, 2015 और 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए खिताब जीता था। जबकि 2018, 2021 और 2023 ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ट्रॉफी जीता था। बता दें कि, रायडू ने 2023 सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास ले लिया था।
रोहित शर्मा की बात करें तो वो इस सीजन बतौर प्लेयर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 2024 सीजन के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया था। रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया था और वो आगामी आईपीएल सीजन में उसी फॉर्म को बरकरार रखकर खूब रन बनाना चाहेंगे। वहीं बतौर प्लेयर वो एक और खिताब अपने नाम करना चाहेंगे।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इस सीजन कितना अच्छा प्रदर्शन करती है। मंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करेगी।