IPL 2025: CSK vs KKR मैच के दौरान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धि । CricTracker Hindi

IPL 2025: CSK vs KKR मैच के दौरान खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं ये उपलब्धि

दोनों टीमों के बीच मुकाबला 11 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है

CSK vs KKR (Photo Source: X)
CSK vs KKR (Photo Source: X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 25वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 11 अप्रैल को खेला जाना है। दोनों टीमों को अपने पिछले मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में वे आगामी मैच में जीत हासिल कर वापसी करना चाहेंगे। सीएसके ने टूर्नामेंट में 5 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक मैच में उसे जीत मिली है। वहीं केकेआर ने पांच मैचों से दो जीत दर्ज की है।

सीएसके को पंजाब किंग्स के खिलाफ 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके के बल्लेबाजों ने भरसक प्रयास किया लेकिन स्कोर से पीछे रह गए। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे ने अच्छी शुरुआत दी, जबकि एमएस धोनी और शिवम दुबे ने कुछ महत्वपूर्ण रन बनाए। पंजाब के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कीं।

केकेआर को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से सिर्फ 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ ने 238/3 का स्कोर बनाया। मिचेल मार्श ने 48 गेंदों में 81 रन बनाए, जबकि एडन मार्करम ने 28 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। वहीं जवाब में केकेआर ने अजिंक्य रहाणे (61) की शानदार पारी और वेंकटेश अय्यर (45) व रिंकू सिंह (38*) के योगदान की बदौलत 234/7 का स्कोर बनाया। लेकिन लखनऊ की कसी हुई गेंदबाजी के आगे केकेआर पीछे रह गई।

खिलाड़ियों की आगामी उपलब्धियां इस प्रकार हैं

सीएसके प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां

  • रुतुराज गायकवाड़: टी20 में 5,000 रन पूरे करने के लिए 4 रन की जरूरत है।
  • दीपक हुड्डा: 1,500 आईपीएल रन तक पहुंचने के लिए 28 रन की जरूरत है।
  • मुकेश चौधरी: टी20 में 50 विकेट तक पहुंचने के लिए 2 विकेट की जरूरत है

केकेआर प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां

  • वेंकटेश अय्यर: 1,500 आईपीएल रन पूरे करने के लिए 60 रनों की जरूरत है।
  • सुनील नारायण: 4,500 टी20 रन तक पहुंचने के लिए 43 रनों की जरूरत है।
  • रिंकू सिंह: 1,000 आईपीएल रन तक पहुंचने के लिए 8 रनों की जरूरत है।

 

close whatsapp