सचिन तेंदुलकर के फैंस ने उनके 50वें जन्मदिन पर बनाई 50 फीट की तस्वीर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

सचिन तेंदुलकर के फैंस ने उनके 50वें जन्मदिन पर बनाई 50 फीट की तस्वीर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

आज यानी 24 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Sachin Tendulkar Portrait (Pic Source-Twitter)
Sachin Tendulkar Portrait (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के डाई-हार्ड प्रशंसक ने महाराष्ट्र में उनकी 50 फीट लंबी तस्वीर बनाई। बता दें, आज यानी 24 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस तस्वीर में भारतीय तिरंगा बैकग्राउंड में बना हुआ है और सचिन का चेहरा बीच में। तस्वीर के ऊपर सैफरन रंग से रंगा हुआ है जिसमें उनकी नेशनल रैंक और उन्होंने कौन-कौन से पद हासिल किए हैं वो लिखा हुआ है।

बीच में सफेद रंग है और सबसे नीचे हरे रंग के बैकग्राउंड के ऊपर लिखा है, ‘हैप्पी 50वीं बर्थडे सचिन।’ सचिन तेंदुलकर के नाम 5 मेजर रैंक है। सचिन तेंदुलकर को 1994 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 1997 में खेल रतन अवार्ड उन्हें मिला था जबकि 1999 में उन्होंने पद्मश्री अवार्ड अपने नाम किया था। 2008 में पद्म विभूषण अवार्ड से तेंदुलकर को सम्मानित किया गया था और 2014 में उन्हें भारत रत्न मिला था।

यह रही वीडियो:

सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन पर कई पूर्व और इस समय के खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। बता दें, तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में वनडे और टेस्ट फॉर्मेट को मिलाकर कुल 100 शतक जड़े हैं। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 51 शतक जड़े हैं जबकि वनडे फॉर्मेट में 49 शतक।

सचिन तेंदुलकर को दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने 210 मुकाबलों में 15,921 रन बनाए हैं जबकि 463 वनडे मुकाबलों में 18,423 रन जड़े हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक मार्च 16, 2012 में एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के शेरे बांग्ला स्टेडियम में जड़ा था। हालांकि उस मैच में भारत को हार झेलनी पड़ी थी।

सचिन तेंदुलकर उन बल्लेबाजों में से हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी शतक जड़ा है। कई लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। यही नहीं भारतीय टीम के इस समय के बल्लेबाज विराट कोहली भी उन्हें अपना आइडल मानते हैं। उन्होंने ऐसी कई पारियां खेली हैं जिसकी बदौलत भारत ने महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

close whatsapp