करुण नायर ने IPL में 7 साल बाद ठोका अर्धशतक, जमकर की बुमराह की पिटाई, देखें VIDEO - क्रिकट्रैकर हिंदी

करुण नायर ने IPL में 7 साल बाद ठोका अर्धशतक, जमकर की बुमराह की पिटाई, देखें VIDEO

करुण नायर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 89 रन की पारी खेली।

Karun Nair & Jasprit Bumrah (Photo Source: X)
Karun Nair & Jasprit Bumrah (Photo Source: X)

भारतीय खिलाड़ी करुण नायर ने तीन साल बाद आज रविवार, 13 अप्रैल 2025 को आईपीएल में वापसी की। उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चोटिल फाफ डु प्लेसिस की जगह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में जगह मिली और ताबड़तोड़ पारी खेल टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया दिया है। करुण नायर ने घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में खूब रन बनाए थे और उसी फॉर्म को आईपीएल में भी जारी रखा।

दिल्ली ने 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शून्य के स्कोर पर जैक फ्रेजर-मैकगर्क का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद करुण नायर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे और अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी निभाई। नायर ने मुंबई के खिलाफ अपनी पारी के दौरान वर्ल्ड क्रिकेट के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की खूब पिटाई की, उन्होंने बुमराह की 9 गेंद पर 26 रन ठोके।

करुण नायर ने 22 गेंदों में ठोका अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पारी की शुरुआत से ही करुण नायर ने अपनी घातक बल्लेबाजी दिखाना शुरु कर दिया था। उन्होंने जसप्रीत बुमराह द्वारा डाले 6वें ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर 18 रन बटोरे। उन्होंने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर 22 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। बता दें, करुण नायर ने पूरे सात साल बाद आईपीएल में फिफ्टी लगाई।

 शतक से चूके नायर

करुण नायर पारी के 12वें में मिचेल सैंटनर के खिलाफ आउट हुए और वापसी में शतक से चूके। उन्होंने 222.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 12 चौके और 5 छक्कों की मदद से 89 रन की शानदार पारी खेली। अगर आज नायर शतक लगा लेते तो यह आईपीएल में उनकी पहली सेंचुरी होती।

close whatsapp