IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराकर पाॅइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, पढ़ें मैच रिपोर्ट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराकर पाॅइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

डीसी के लिए अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने खेली अर्धशतकीय पारियां

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, 40th Match (Image Credit- Twitter X)
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, 40th Match (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025: जारी आईपीएल के 18वें सीजन का 40वां मैच आज 22 अप्रैल, मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। बता दें कि इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में दिल्ली ने 8 विकेट से जीत हासिल की है।

टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 60 रनों का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा, जिसे बाद में डीसी ने केएल राहुल (57 रन, 42 गेंद) और अभिषेक पोरेल (51 रन, 36 गेंद) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। साथ ही इस जीत के बाद डीसी 12 अंक लिए, जारी सीजन की पाॅइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

एलएसजी बनाम डीसी, आईपीएल के 40वें मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 159 रन बनाए।

एलएसजी के लिए सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 52 और मिचेल मार्श ने 42 रनों की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी टीम को मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, आज निकोलस पूरन (9) और अब्दुल समद (2) बड़ी पारी खेलने में असमर्थ रहे। तो वहीं, अंत में आयुष बडोनी ने 36 रनों की पारी खेली, और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

तो वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मुकेश कुमार को सर्वाधिक चार विकेट मिले। इसके अलावा मिचेल स्टार्क और दुशमांता चमीर को एक-एक विकेट मिला।

इसके बाद, जब दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ सुपर जायंट्स से मिले इस टारगेट को पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 17.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। डीसी के लिए अभिषेक पोरेल ने 51 और करुण नायर ने 15 रनों की पारी खेली, तो केएल राहुल 57* और अक्षर पटेल 34* रन बनाकर नाबाद रहे।

close whatsapp