IPL 2025: जारी सीजन में चेन्नई की लगातार 5वीं हार, कोलकाता ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया
केकेआर ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में दिखाए जौहर
अद्यतन - Apr 11, 2025 10:35 pm

IPL 2025, CSK vs KKR: आईपीएल के जारी 18वें सीजन का 25वां मैच आज 11 अप्रैल, शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने सीएसके के खिलाफ 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल की है।
मुकाबले में पहले तो केकेआर ने शानदार गेंदबाजी के चलते चेन्नई सुपर किंग्स को 103 रनों पर रोका, और उसके बाद इस टारगेट को केकेआर ने 2 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया।
सीएसके बनाम केकेआर, आईपीएल 2025 के 25वें मैच का हाल
मुकाबले के बारे में आपको बताएं, तो टाॅस हारकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। केकेआर की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ सीएसके निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 103 रन ही बना पाई।
इससे पहले सीएसके की मैच में शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 16 रनों के भीतर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र (4) और डेवाॅन काॅन्वे (12) के विकेट गंवा दिए। इसके अलावा आज मिडिल ऑर्डर में राहुल त्रिपाठी (16) और विजय शंकर (29) भी बड़ी नहीं खेल पाए। हालांकि, अंत में शिवम दुबे ने 31* रनों की नाबाद पारी खेली, और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने आज कमाल का प्रदर्शन किया, खासकर स्पिन गेंदबाजों ने। अनुभवी सुनील नारायण को 3, वरुण चक्रवर्ती को 2 और मोइन अली को 1 विकेट मिला। इसके अलावा हर्षित राणा को 2 और वैभव अरोड़ा को 1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब केकेआर सीएसके से मिले 104 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 10.1 ओवरों में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए क्विंटन डिकाॅक ने 23 और सुनील नारायण ने 44 रनों की पारी खेली, तो अजिंक्य रहाणे 20* और रिंकू सिंह 15* रन बनाकर नाबाद रहे। यह जारी सीजन में केकेआर की 6 मैचों में तीसरी जीत है।
KKR captains to beat CSK at Chepauk:
Gautam Gambhir
Nitish Rana
AJINKYA RAHANE* 💜 pic.twitter.com/lYWS1Lo5GG— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 11, 2025