LSG vs DC मैच में इस खिलाड़ी ने जीता सभी का दिल | CricTracker Hind

LSG vs DC: Play Of The Day: इस खिलाड़ी ने 24 गेंदों में पलट दिया मैच का नतीजा, मिला ये खास अवॉर्ड

अभिषेक पोरेल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में लगाया अर्धशतक।

LSG vs DC (Photo Source: Getty)
LSG vs DC (Photo Source: Getty)

दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल अभिषेक पोरेल के अर्धशतकों से लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराया। लखनऊ ने एडेन मार्करम के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए, जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिल्ली के लिए राहुल ने 42 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए।

दिल्ली की जीत में सबसे अहम भूमिका मुकेश कुमार ने निभाई। मुकेश कुमार ने लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए।उन्होंने अपने IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन (4/33) दर्ज किया। उनकी उम्दा गेंदबाजी के सामने LSG की टीम 159/6 का स्कोर ही बना सकी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर मुकेश कुमार ने कही बड़ी बात

POTM अवॉर्ड जीतने के बाद मुकेश कुमार ने कहा कि, बहुत अच्छा लग रहा है। इस विकेट पर गेंदबाजी करके बहुत मजा आया। अपना दूसरा ओवर फेंकने से पहले, मैंने दूसरे गेंदबाजों से बात की और उन्होंने मुझे बताया कि विकेट थोड़ा रुक रहा है, इसलिए मैंने इसे बदलने की कोशिश की। मैं हमेशा अपनी योजनाओं के बारे में कप्तान से बात करता हूं, चाहे मैं धीमी गेंदें फेंक रहा हूं या यॉर्कर।

मिचेल मार्श का विकेट वास्तव में मेरे लिए महत्वपूर्ण था, और उस समय उनका विकेट लेना टीम के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण था। मैं शुरू से ही इस तरह का प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था और मैं इस फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहूंगा।

मुकेश ने साल DC की ओर से 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 28 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें 28.39 की औसत और 10.12 की इकॉनमी से 33 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। IPL 2025 में उन्होंने 8 मैचों में 27.0 की औसत के साथ 9 विकेट ले लिए हैं।

close whatsapp