टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को खेलना होगा घरेलू क्रिकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को खेलना होगा घरेलू क्रिकेट

अफगानिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन अशरफ ने कहा कि घरेलू क्रिकेट के दम पर ही किसी भी देश की टीम मजबूत होती है।

Afghanistan cricket team. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)
Afghanistan cricket team. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड जल्द ही अपने देश के खिलाड़ियों के लिए एक अहम फैसले ले सकती है। माना जा रहा है कि यदि सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध हैं और देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं तो उन्हें पहले घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हिस्सा लेना होगा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए चेयरमैन मीरवाइस अशरफ जल्द ही इससे संबंधित फैसला सुना सकते हैं।

अशरफ के अनुसार घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट से आगामी टेस्ट चैंपियनशिप में एक मजबूत टीम बनाने में मदद मिलेगी। ACB के अध्यक्ष के फैसले के अनुसार सीनियर खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में हिस्सा लेने से पहले घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा।

ACB ने इसमें चार एकदिवसीय टूर्नामेंट्स के साथ तीन टी-20 टूर्नामेंट्स भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा इसमें अंडर-16 की प्रतियोगिता को भी शामिल किया गया है। पहले जून-जुलाई में बोर्ड फ्रेंचाइजी टी-20 लीग का आयोजन करेगी इसके बाद चार दिवसीय मुकाबलों का टूर्नामेंट खेला जाएगा। उसी पर टिप्पणी करते हुए अशरफ ने कहा कि एक क्रिकेट राष्ट्र के विकास के लिए घरेलू स्तर पर अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित करना और इसे मजबूत बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पहले राशिद नबी जैसे खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेते थे- CEO नसीब खान

ACB के CEO नसीब खान ने क्रिकबज पर मोहम्मद नबी और राशिद खान के बारे में बात करते हुए कहा कि, “अगर सीनियर्स उपलब्ध हैं, तो उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलना चाहिए। पहले राशिद और नबी जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते थे, लेकिन अब मौजूदा हालात के वजह से स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और हम सड़क मार्ग से कहीं भी जा सकते हैं। अब स्थिति में सुधार हो रहा है और हम दोनों खिलाड़ियों को प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने के लिए कहेंगे।”

बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान के प्रमुख फिरकी गेंदबाज राशिद खान ने कहा था कि,  अफगानिस्तान के लिए खेलना दुनिया के किसी भी फ्रेंचाईजी आधारित टी-20 लीग में खेलने से हमेशा आगे है। हालांकि राशिद अफगानिस्तान में चल रहे राजनितिक तनाव के कारण ज्यादा घरेलू क्रिकेट का हिस्सा नहीं रह पाए हैं।

close whatsapp