IPL 2025, MI vs LSG Match Prediction: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच का मैच कौन जीतेगा? । CricTracker Hindi

IPL 2025, MI vs LSG Match Prediction: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?

MI vs LSG Match Prediction: जाने इस मैच में कौन मारेगा बाजी?

LSG vs MI (Photo Source: IPL)
LSG vs MI (Photo Source: IPL)

MI vs LSG Match Prediction: आईपीएल 2025 का 45वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों को इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 10 अंक के साथ मुंबई इंडियंस चौथे पायदान पर है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के भी 10 अंक हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में छठवें स्थान पर है।

जहां एक तरफ अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

MI vs LSG Match Details

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 27 अप्रैल को भारतीय समय के अनुसार दिन के 3:30 बजे शुरू होगा। यह मैच लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा जबकि यह स्ट्रीम JioHotstar पर होगा।

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड आंकड़े

अभी तक इन दोनों टीमों के बीच आपस में 7 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से सिर्फ एक मुकाबला मुंबई इंडियंस ने जीता था जबकि 6 मैच लखनऊ सुपर जायंट्स जीत चुकी है। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच 16 अप्रैल 2022 को खेला गया था जबकि अंतिम मैच 4 अप्रैल 2025 को हुआ था।

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है और यह हाई स्कोरिंग वेन्यू है। दोनों टीमों के बल्लेबाजों को इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में 180 रन से ज्यादा बनते हुए देखा जा सकता है।

MI vs LSG Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग XI)

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI:

रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI:

ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, डिगवेश सिंह राठी, आवेश ख़ान

संभावित बेस्ट बल्लेबाज- रोहित शर्मा

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा को तूफानी बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, रोहित शर्मा ने अपने पिछले दो मैच में दो अर्धशतक बनाए हैं और इस मैच में भी उन्हें अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज- हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान ने इस सीजन में धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए 8 मैच में 18.92 के औसत से 12 विकेट झटके हैं। आगामी मैच में भी उन्हें धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

MI vs LSG Today’s Match Prediction IPL 2025 – MI vs LSG- आज का मैच कौन जीतेगा?

सिनेरियो 1

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया

LSG का पावरप्ले स्कोर- 45-55 रन

पहली पारी का स्कोर- 175- 185 रन

MI ने जीत हासिल की

सिनेरियो-2

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया

MI का पावरप्ले स्कोर- 55-65 रन

पहली पारी का स्कोर- 190-200 रन

MI ने जीत हासिल की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

close whatsapp