IPL 2025 Points Table: हार के बाद भी CSK को हुआ जबरदस्त फायदा, इस नंबर पर पहुंच गई ऋतु की टीम

IPL 2025 Points Table: हार के बाद भी CSK को हुआ जबरदस्त फायदा, इस नंबर पर पहुंच गई ऋतु की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 रन से हार झेलनी पड़ी।

RR vs CSK (Photo Source: IPL)
RR vs CSK (Photo Source: IPL)

आईपीएल 2025 में रविवार, 30 मार्च को दो धमाकेदार मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने विशाखापट्टनम में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से शिकस्त दी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से मात दी।

आइए इन दोनों मुकाबलों के बाद आपको पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताते हैं-

आज के दोनों मैचों के बाद इस स्थान पर पहुंची टीमें

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स दो मैचों में दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद तीन मैचों में एक जीत, दो हार और 2 अंक के साथ 8वें स्थान पर है।

बता दें, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स को पॉइंट्स टेबल में फायदा मिला है। टीम 8वें स्थान से 7वें स्थान पर आ गई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स तीन मैच में एक जीत, 2 अंक के साथ 9वें स्थान पर आ गई है।

पॉइंट्स टेबल में अब भी पहले स्थान पर है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 4 अंक और 2.266 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस 2-2 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर है।

IPL 2025 Points Table: पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

No टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 2 0 0 0 4 2.266
2 दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 0 0 4 1.320
3 लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 0 0 2 0.963
4 गुजरात टाइटंस 2 1 1 0 0 2 0.625
5 पंजाब किंग्स 1 1 0 0 0 2 0.550
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 1 1 0 0 2 -0.308
7 चेन्नई सुपर किंग्स 3 1 2 0 0 2 -0.771
8 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 0 0 2 -0.871
9 राजस्थान रॉयल्स 3 1 2 0 0 2 -1.112
10 मुंबई इंडियंस 2 0 2 0 0 0 -1.163

 

close whatsapp