ईडन गार्डन्स स्टेडियम में KKR और PBKS का रिकॉर्ड कैसा है?

IPL 2025: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में KKR और PBKS का रिकॉर्ड कैसा है? जानिए यहां-

आईपीएल 2025 का 44वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा।

KKR vs PBKS (Photo Source: BCCI)
KKR vs PBKS (Photo Source: BCCI)

आईपीएल 2025 का 44वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 26 अप्रैल को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को पिछले मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। श्रेयस अय्यर की टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ पांचवें और अजिंक्य रहाणे की टीम 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। दोनों ही टीमें आगामी मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोनों टीमों का रिकॉर्ड अब तक कैसा रहा है।

ईडन गार्डन्स के आकड़े और रिकॉर्ड

कुल मैच: 96
पहली बल्लेबाजी करते हुए जीते गए: 40
दूसरी बल्लेबाजी करते हुए जीते गए: 56
सबसे बड़ा स्कोर: 2024 में पंजाब किंग्स द्वारा 262/2 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ
सबसे लोएस्ट स्कोर: 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा 49/10 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ
सबसे बड़ा रन-चेज: 2024 में पंजाब किंग्स द्वारा 18.4 ओवर में 262/2 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ
सबसे लोएस्ट स्कोर डिफेंड: 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा 131 रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ
पहली पारी का औसत स्कोर: 166
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 153

ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड

कुल मैच 13
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते 9
पंजाब किंग्स ने जीते 4
पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स ने जीते 2
दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स ने जीते 2
हाईएस्ट स्कोर 262/2 in IPL 2024
लोएस्ट स्कोर 119/6 in IPL 2011

ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स का रिकॉर्ड

कुल मैच 93
जीते 53
हार 39
टाई 0
नो रिजल्ट 0
हाईएस्ट टीम टोटल 261/6 बनाम पंजाब किंग्स
लोएस्ट टीम टोटल 108/10 बनाम मुंबई इंडियंस

दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैच का रिजल्ट

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पिछला मैच इसी सीजन 15 अप्रैल को चंड़ीगढ़ में खेला गया था। पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवरों में 111 के स्कोर पर सिमट गई थी। इसके जवाब में कोलकाता की टीम लक्ष्य का पीछा करते गुए 15.1 ओवरों में 95 के स्कोर पर ऑल-आउट गई। श्रेयस अय्यर की टीम ने आईपीएल इतिहास का लोएस्ट टोटल डिफेंड कर इतिहास रचा था। युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लेकर मैच ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

close whatsapp