PBKS Retained & Released Players 2025: पंजाब किंग्स के रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की पूरी सूची, साथ ही बची हुई राशि देखें - क्रिकट्रैकर हिंदी

PBKS Retained & Released Players 2025: पंजाब किंग्स के रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की पूरी सूची, साथ ही बची हुई राशि देखें

PBKS के रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची देखें-

Punjab Kings (Photo Source: BCCI/IPL)
Punjab Kings (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स का प्रदर्शन 2024 सीजन में काफी खराब रहा था और टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी। बता दें कि, अभी तक पंजाब किंग्स ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को एक बार भी अपने नाम नहीं किया है।

हालांकि आगामी सीजन को पंजाब किंग्स जरूर जीतना चाहेगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट की घोषणा कर दी है। बता दें कि, पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि कई दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

रिटेन किए गए खिलाड़ियों में बेहतरीन ऑलराउंडर शशांक सिंह है जबकि दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह है। शशांक सिंह की बात की जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में इस युवा खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। पंजाब किंग्स की ओर से इस शानदार खिलाड़ी ने बल्लेबाजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

शशांक सिंह के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था। यह दोनों ही खिलाड़ी आगामी सीजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

पंजाब किंग्स (PBKS) ने कई धुआंधार खिलाड़ियों को किया रिलीज

पंजाब किंग्स ने शिखर धवन, लियम लिविंगस्टोन, अर्शदीप सिंह, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, राहुल चाहर, जॉनी बेयरस्टो, कगिसो रबाडा सहित कई धाकड़ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। यह देखना काफी मजेदार होने वाला है कि पंजाब किंग्स राइट टू मैच कार्ड का उपयोग किस प्रकार करती है। आगामी सीजन में फ्रेंचाइजी के नए खिलाड़ियों को भी अपने स्क्वॉड में जरूर शामिल करना चाहेगी।

यही नहीं पंजाब किंग्स में रिकी पोंटिंग को आगामी सीजन में अपनी नई टीम का कप्तान नियुक्त किया है। पंजाब किंग्स आगामी सीजन में एक बार फिर से किसी ने खिलाड़ी को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर सकते है।

पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 रिटेन किए गए खिलाड़ी

प्लेयर रोल प्राइस
शशांक सिंह ऑलराउंडर 5.5 करोड़
प्रभसिमरन सिंह विकेटकीपर बल्लेबाज 4 करोड़

पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 रिलीज किए गए खिलाड़ी

सैम करन ऑलराउंडर
लियाम लिविंगस्टोन ऑलराउंडर
कगिसो रबाडा गेंदबाज
शिखर धवन बल्लेबाज
रिली रूसो बैटर
जॉनी बेयरस्टो विकेटकीपर-बल्लेबाज
राहुल चाहर गेंदबाज
अर्शदीप सिंह गेंदबाज
हरप्रीत बराड़ ऑलराउंडर
नाथन एलिस गेंदबाज
ऋषि धवन ऑलराउंडर
सिकंदर रजा ऑलराउंडर
हरप्रीत सिंह बल्लेबाज़
अथर्व तायडे ऑलराउंडर
विद्वत कावेरप्पा गेंदबाज
शिवम सिंह ऑलराउंडर
जितेश शर्मा विकेटकीपर-बल्लेबाज
हर्षल पटेल गेंदबाज
क्रिस वोक्स ऑलराउंडर
आशुतोष शर्मा ऑलराउंडर
विश्वनाथ प्रताप सिंह ऑलराउंडर
तनय त्यागराजन ऑलराउंडर
प्रिंस चौधरी गेंदबाज़

पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2025 नीलामी के लिए शेष पर्स

INR 110.5 करोड़

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?