IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर
बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक चार ओवरसीज स्टार संभालेंगे आरसीबी में अहम जिम्मेदारी
अद्यतन - Mar 15, 2026 7:24 pm

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा। इस जीत में टीम के विदेशी खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा था। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी ने 2026 सीजन से पहले हुए मिनी ऑक्शन में ज्यादा बदलाव नहीं किए और अपने प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा।
आरसीबी की टीम में कई ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं जो टी20 क्रिकेट के बड़े नाम माने जाते हैं। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक टीम के पास मजबूत विकल्प मौजूद हैं। आइए नजर डालते हैं आरसीबी के चार अहम विदेशी खिलाड़ियों पर जो इस सीजन भी टीम के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं:
1. जैकब बेथेल
![]()
इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल को आरसीबी के लिए एक संभावित एक्स फैक्टर माना जा रहा है। 22 वर्षीय खिलाड़ी ने हाल के समय में शानदार प्रदर्शन किया है। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में उन्होंने भारत के खिलाफ 48 गेंदों में 105 रन की तेज पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा था। पिछले सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन चेन्नई के खिलाफ 33 गेंदों में 55 रन की पारी खेलकर अपनी क्षमता दिखा दी थी।