IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर आरसीबी ने बनाई प्लेऑफ में जगह, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर आरसीबी ने बनाई प्लेऑफ में जगह, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में सबसे पहले जगह बनाने वाली टीम बन गई है आरसीबी 

PBKS vs RCB (Image Credit- Twitter X)
PBKS vs RCB (Image Credit- Twitter X)

मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने जारी आईपीएल के मैच नंबर 61 में पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर, प्लेऑफ में जगह बना ली है। बता दें टीम के अब 13 मैचों बाद 18 अंक हो गए है और वह आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पहले नंबर पर मौजूद है। तो वहीं, आरसीबी के खिलाफ हार के बाद, पंजाब किंग्स की प्लेऑफ राह और मुश्किल हो गई है।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 223 रनों का एक मजबूत लक्ष्य पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए श्रेयस अय्यर एंड कंपनी निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना सकी।

आईपीएल 2026, पीबीकेएस बनाम आरसीबी मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो पंजाब किंग्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में कमाल का खेल दिखाते हुए 4 विकेट के नुकसान पर कुल 222 रन बनाए।

जैकब बैथल के 11 रनों के निजी स्कोर पर जल्दी आउट होने के बाद, पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 58 रन बनाए, तो देवदत्त पडिक्कल ने 25 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा टिम डेविड ने 12 गेंदों में 28 रन बनाए, तो वेंकटेश अय्यर 40 गेंदों में 73* रन बनाकर नाबाद रहे।

तो वहीं, पंजाब किंग्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो स्पिनर हरप्रीत बराड़ को सर्वाधिक दो विकेट मिले। इसके अलावा अर्शदीप सिंह व युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब पंजाब किंग्स आरसीबी से मिले 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में 199 रन ही बना सकी व मैच में उसे 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के लिए इनफाॅर्म प्रियांश आर्य 0 और प्रभसिमरन सिंह 2 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, तो कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 1 रन का योगदान दे पाए।

लेकिन, टीम के लिए कूपर काॅनली ने 37, सूर्यांश शेडगे ने 35, मार्कस स्टोइनिस ने 37 और अंत में शशांक सिंह ने 56 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में रासिख सलाम डार को 3 और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार को 2 विकेट मिले। इसके अलावा जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा व रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला।

close whatsapp