IPL में MI और KKR की ओर से भाग लेने वाले 3 एक्टिव खिलाड़ी
मुंबई को अपना अगला मुकाबला 3 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।
अद्यतन - मई 2, 2024 4:43 अपराह्न
2- अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे के पास आईपीएल का काफी अनुभव है। अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल की शुरुआत की थी। उन्होंने दो सीजन मुंबई की ओर से ही भाग लिया। हालांकि इसके बाद रहाणे राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़ गए और फिर उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी। मुंबई इंडियंस की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 10 मैच में 105.71 के स्ट्राइक रेट से 148 रन बनाए जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल थे।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2009 के बाद रहाणे को रिलीज कर दिया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से भी मुकाबले खेले। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में अजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स का भाग थे। हालांकि उनका प्रदर्शन इस सीजन में इतना अच्छा नहीं रहा और बेहतरीन बल्लेबाज 7 पारी में सिर्फ 133 रन ही बना पाए।