जब किंग कोहली भी नहीं रोक पाए अपना गुस्सा, विरोधी टीम के फैंस और खिलाड़ियों के ऊपर खोया अपना आपा
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच हादसों के बारे में जब विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए अपना आपा खो दिया और विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ उन्होंने बहस शुरू कर दी।
अद्यतन - May 2, 2023 4:06 pm

क्रिकेट में ऐसा काफी बार देखा गया है कि कोई खिलाड़ी किसी चीज को लेकर अपना आपा खो बैठता है और वो मैदान पर कुछ ऐसा कर देता है जो उसे नहीं करना चाहिए। वो ICC या अपने देश के बोर्ड के नियम को तोड़ देता है जिसकी वजह से उसपर फाइन लगाया जाता है।
कुछ ऐसा ही देखने को मिला 1 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुकाबले में। किसी बात को लेकर विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बहस शुरू हो गई। इससे पहले ऐसा भी देखने को मिला कि विराट कोहली को LSG के खिलाड़ी नवीन-उल-हक भी कुछ कह रहे थे जो कई क्रिकेट फैंस को अच्छा नहीं लगा।
विराट कोहली, गौतम गंभीर और नवीन-उल-हक को IPL 2023 के नियम के तहत दोषी ठहराया गया और इसी वजह से उन पर फाइन भी लगाया गया। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच हादसों के बारे में जब विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए अपना आपा खो दिया और विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ उन्होंने बहस शुरू कर दी। साथ ही भारतीय खिलाड़ी के ऊपर बड़ा जुर्माना भी लगाया गया।
5- विराट कोहली और गौतम गंभीर (IPL 2013)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने विराट कोहली को आउट किया जिसके बाद गौतम गंभीर को विराट कोहली के लिए कुछ बोलते हुए देखा गया।
चीज़ें तब बिगड़ गई जब विराट कोहली ने गौतम गंभीर की बात को सुना और वो मैदान के बीच में ही वापस आकर बहस करने लगे। दोनों टीमों के कप्तानों के बीच चीजें और बिगड़ गई।
यह चीज आराम से खत्म हो सकती थी लेकिन गौतम गंभीर विराट कोहली ने इसे और खराब कर दिया। यह मामला इतना बिगड़ गया कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों को दोनों को एक दूसरे से दूर करना पड़ा। भले ही RCB इस मैच को जीत चुकी हो लेकिन इन दोनों के बीच चीजें और भी खराब हो गई।