जब किंग कोहली भी नहीं रोक पाए अपना गुस्सा, विरोधी टीम के फैंस और खिलाड़ियों के ऊपर खोया अपना आपा
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच हादसों के बारे में जब विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए अपना आपा खो दिया और विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ उन्होंने बहस शुरू कर दी।
अद्यतन - May 2, 2023 4:06 pm
4- जब विराट कोहली को अंपायर वीरेंद्र शर्मा का फैसला सही नहीं लगा (IPL 2021)

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला हमेशा से ही काफी हाई-वोल्टेज रहा है। दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे राहुल त्रिपाठी एक गेंद को समझ नहीं पाए और गेंद उनके पैड पर जा लगी। RCB के खिलाड़ियों ने इसकी अपील की लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने इसे नॉट-आउट दिया। तुरंत RCB के कप्तान ने रिव्यू लेने का फैसला किया लेकिन उसमें भी थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया।
कोहली को यह बात अच्छी नहीं लगी और वो वीरेंद्र शर्मा के साथ इस चीज को लेकर बहस करने लगे कि राहुल त्रिपाठी एलबीडब्ल्यू हैं। यह बहस काफी देर तक चलती रही। RCB को इस महत्वपूर्ण मैच में हार का सामना करना पड़ा।