जब किंग कोहली भी नहीं रोक पाए अपना गुस्सा, विरोधी टीम के फैंस और खिलाड़ियों के ऊपर खोया अपना आपा
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच हादसों के बारे में जब विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए अपना आपा खो दिया और विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ उन्होंने बहस शुरू कर दी।
अद्यतन - May 2, 2023 4:06 pm
3- मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली एलबीडब्ल्यू के फैसले से हुए नाराज (IPL 2022)

RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए 2022 सीजन काफी निराशाजनक रहा था। उस सीजन में विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विराट कोहली काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 48 रन पर वो एलबीडब्ल्यू हो गए।
विराट कोहली ने इसका रिव्यू मांगा। रिव्यू में देखा गया कि गेंद बल्ले से लगकर फिर पैड में लग रही है लेकिन तीसरे अंपायर ने भी भारतीय बल्लेबाज को आउट करार दिया। विराट कोहली इस फैसले को देख हैरान रह गए। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह कैसे हो गया।
थर्ड अंपायर के इस फैसले से विराट कोहली काफी निराश थे और जब वो वापस पवेलियन जा रहे थे तब उनके चेहरे पर काफी नाराजगी दिखाई दे रही थी।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो