जब किंग कोहली भी नहीं रोक पाए अपना गुस्सा, विरोधी टीम के फैंस और खिलाड़ियों के ऊपर खोया अपना आपा - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब किंग कोहली भी नहीं रोक पाए अपना गुस्सा, विरोधी टीम के फैंस और खिलाड़ियों के ऊपर खोया अपना आपा

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच हादसों के बारे में जब विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए अपना आपा खो दिया और विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ उन्होंने बहस शुरू कर दी।

2- विराट कोहली बनाम गौतम गंभीर और नवीन उल हक (IPL 2023)

Naveen Ul Haq and Virat Kohli. (Image Source: Twitter)
Naveen Ul Haq and Virat Kohli. (Image Source: Twitter)

IPL 2023 के 43वें मैच में RCB ने LSG को जबरदस्त मात दी। मुकाबले के बाद ऐसा देखा गया कि LSG के गेंदबाज नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच किसी चीज को लेकर बहस शुरू हो गई। दरअसल यह सब LSG की बल्लेबाजी के दौरान भी देखा गया था।

सब को लगा कि मैच के बाद चीजें ठीक हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब सभी खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तब भी नवीन विराट कोहली के बर्ताव से खुश नहीं थे। हालांकि उसके बाद चीज़ें और बिगड़ गई जब LSG के मेंटर गौतम गंभीर और कोहली के बीच मुकाबले को लेकर ही बहस शुरू हुई।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने इन दोनों को अलग करने की काफी कोशिश की लेकिन दोनों के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। IPL का नियम तोड़ने की वजह से कोहली और गंभीर के ऊपर 100% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया जबकि नवीन उल हक के ऊपर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp