जब किंग कोहली भी नहीं रोक पाए अपना गुस्सा, विरोधी टीम के फैंस और खिलाड़ियों के ऊपर खोया अपना आपा
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच हादसों के बारे में जब विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए अपना आपा खो दिया और विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ उन्होंने बहस शुरू कर दी।
अद्यतन - May 2, 2023 4:06 pm
1-विराट कोहली बनाम CSK फैन क्वालीफायर 1 में (IPL 2011 में)

IPL 2011 में RCB को CSK के खिलाफ क्वालीफायर 1 में हार का सामना करना पड़ा था। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 175 रन बनाए जिसके जवाब में CSK के बल्लेबाज सुरेश रैना ने 50 गेंदों में 73 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली और अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।
RCB की ओर से विराट कोहली ने 44 गेंदों में 70 रन की पारी खेली। जब RCB को CSK के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा तब सभी बैंगलोर के खिलाड़ी वापस पवेलियन लौटने लगे। हालांकि CSK के कुछ फैंस ने विराट कोहली को चिढ़ाना शुरू कर दिया। उन्होंने यह कहा, ‘CSK रॉकस’।
फैंस की यह बात विराट कोहली को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने सभी प्रशंसकों को काफी गलत कहा। इस पूरे हादसे की वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
Previous
Page 5 / 5
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो