इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में अब तक के 5 सबसे महंगे Spell।

IPL टूर्नामेंट के 5 सबसे महंगे गेंदबाजी स्पेल

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग का 2023 सीजन खेला जा रहा है और कई खिलाड़ियों ने अभी तक इस में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

4- मुजीब उर रहमान (0/66 रन) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2019)

आईपीएल (IPL) का सबसे महंगा स्पेल
Mujeeb Ur Rahman of KXIP celebrates a wicket. (Photo Source: Twitter)

मुजीब उर रहमान इंडियन प्रीमियर लीग 2019 संस्करण में किंग्स XI पंजाब की ओर से खेल रहे थे। टूर्नामेंट के 48वें मैच में उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। यह मैच हैदराबाद में खेला गया जहां सभी को लग रहा था कि पिच स्पिनर्स को काफी मदद करेगी। पंजाब टीम ने उस मैच में तीन स्पिनर्स को खिलाया।

रविचंद्रन अश्विन और मुरूगन अश्विन ने मिलकर कुल 8 ओवर में 62 रन देकर तीन विकेट झटके। हालांकि मुजीब उर रहमान अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे और पावरप्ले में कुल 2 ओवर में उन्होंने 28 रन लुटाए। मुझे अपने तीसरे ओवर में सिर्फ 12 रन दिए।

सभी को उम्मीद थी कि मुजीब अपने आखिरी ओवर में कम से कम रन देंगे और विकेट भी हासिल करेंगे लेकिन हैदराबाद की ओर से उस मैच में खेल रहे मोहम्मद नबी और केन विलियमसन ने ऐसा होने नहीं दिया। दोनों ने मिलाकर मुजीब के अंतिम ओवर में कुल 3 छक्के और एक चौका जड़ा जिसकी वजह से मुजीब ने अपने कुल 4 ओवर में बिना विकेट लिए 66 रन लुटाए।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp