IPL टूर्नामेंट के 5 सबसे महंगे गेंदबाजी स्पेल
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग का 2023 सीजन खेला जा रहा है और कई खिलाड़ियों ने अभी तक इस में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
अद्यतन - अप्रैल 21, 2023 7:16 अपराह्न
3- इशांत शर्मा (0/66 रन) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2013)

इशांत शर्मा को हमेशा से ही दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में गिना जाता है। चाहे पावरप्ले हो या डेथ ओवर वो हमेशा से ही काफी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग के 2013 संस्करण के एक मुकाबले में उनकी लाइन और लेंथ पूरी तरह से बिगड़ गई जिसका चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने काफी अच्छी तरह से मौका उठाया।
2013 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए इशांत शर्मा ने 3 ओवर फेंके और कुल 66 रन लुटाए। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड था। मुरली विजय ने इशांत शर्मा के दूसरे ओवर में उनको लगातार तीन छक्के जड़े।
इसके बाद पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी उनको नहीं बख्शा और एक ही ओवर में उनको कुल 25 रन जड़े। इशांत शर्मा की खराब गेंदबाजी के चलते चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 223 रन बनाए और इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 77 रनों से मात दी।