IPL टूर्नामेंट के 5 सबसे महंगे गेंदबाजी स्पेल
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग का 2023 सीजन खेला जा रहा है और कई खिलाड़ियों ने अभी तक इस में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
अद्यतन - अप्रैल 21, 2023 7:16 अपराह्न
2- यश दयाल (0/69 रन) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (2023)

उत्तर प्रदेश के यश दयाल का इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी कई लोगों को उनसे काफी उम्मीदें थी।
इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए यश दयाल की गेंदबाजी इतनी अच्छी नहीं रही। बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए यश दयाल ने 3 ओवर में कुल 38 रन दिए थे। KKR को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीतने के लिए आखिरी ओवर में 29 रन बनाने थे। गुजरात टाइटंस ने 29 रन बचाने का जिम्मा यश दयाल को दिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से उमेश यादव ने यश दयाल की पहली गेंद पर 1 रन लिया। इसके बाद जो हुआ वो IPL के इतिहास का काफी यादगार लम्हा होगा। रिंकू सिंह ने यश दयाल को लगातार पांच गेंदों में 5 छक्के जड़ इतिहास रच दिया। उनकी अविश्वसनीय बल्लेबाजी की वजह से KKR ने इस मैच को अपने नाम किया। यश दयाल ने अपने 4 ओवर में कुल 69 रन लुटाए उठाए।