5 खिलाड़ी जिन्होंने IPL में फाइनल ओवर में जड़े सबसे ज्यादा रन - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 खिलाड़ी जिन्होंने IPL में फाइनल ओवर में जड़े सबसे ज्यादा रन

कई खिलाड़ियों ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी और कई लोगों का दिल जीत लिया।

2- कायरन पोलार्ड (405 रन)

Kieron Pollard. (Photo Source: IPL/BCCI)
Kieron Pollard. (Photo Source: IPL/BCCI)

कायरन पोलार्ड को क्रिकेट में सबसे धुआंधार बल्लेबाजों में गिना जाता है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। वो अकेले अपने दम पर अपनी टीम को जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं।

कारण पोलार्ड ने अभी तक 625 टी-20 मुकाबलों में 150.51 के स्ट्राइक रेट से 12175 रन बनाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में बात की जाए तो उन्होंने 189 मुकाबलों में 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए। यही नहीं उन्होंने 8.79 की इकोनॉमी से 69 विकेट झटके।

सिर्फ 20वें ओवर की बात की जाए तो कायरन पोलार्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 405 रन जड़े जिसमें 33 छक्के शामिल है। यह सच में अपने आप में एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड है।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp