5 खिलाड़ी जिन्होंने IPL में फाइनल ओवर में जड़े सबसे ज्यादा रन - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 खिलाड़ी जिन्होंने IPL में फाइनल ओवर में जड़े सबसे ज्यादा रन

कई खिलाड़ियों ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी और कई लोगों का दिल जीत लिया।

1- महेंद्र सिंह धोनी (667 रन)

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

भारत ने पिछले काफी समय से कई मैच जिताऊ खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल किया है और उन्हीं में से एक है महेंद्र सिंह धोनी। महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। उन्होंने भारत को अपने खेल के दिनों में कई मुकाबलों में जीत दिलाई है।

धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 235 IPL मुकाबलों में 135.32 के स्ट्राइक रेट से 4992 रन बनाए हैं जिसमें 24 अर्धशतक मौजूद है। यही नहीं उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बेहतरीन टूर्नामेंट की ट्रॉफी को 4 बार अपने नाम किया है।

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के बेहतरीन फिनिशर में से एक है। उन्होंने भारत और IPL में CSK को अंतिम ओवर्स में कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में अभी तक अंतिम ओवर में 667 रन बनाए हैं जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp