IPL 2023 Auction: 5 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी जिनकी आगामी नीलामी में चमक सकती है किस्मत
IPL 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में होने जा रही है नीलामी
अद्यतन - दिसम्बर 19, 2022 9:14 अपराह्न
3) शम्स मुलानी (Shams Mulani)
![]()
बता दें कि एक समय घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने की बदौलत इस हरफनमौला खिलाड़ी की तुलना पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह से होने लगी थी। साल 2018 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से ही इस खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा।
वहीं कुछ समय पहले खत्म हुई सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में बाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज ने 10 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनकी इकोनाॅमी 4.64 की रही , इसके अलावा इस खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए कई मौको पर आकर्षक पारियां भी खेलीं।
बता दें कि आईपीएल 2023 के ऑक्शन में इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा है, लेकिन इस खिलाड़ी को इससे ज्यादा की रकम नीलामी में मिल सकती है। गेंद और बल्ले से प्रभावी होने के कारण कोई भी फ्रेंचाइजी आसानी से अपनी टीम में शामिल करने की ओर देख सकती है।