IPL Auction 2023: मयंक अग्रवाल को खरीदने में तो काव्या मारान ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया बाॅस, 8.25 करोड़ में बिके
आईपीएल 2023 में हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे मयंक अग्रवाल।
अद्यतन - दिसम्बर 23, 2022 4:07 अपराह्न

पिछले कई दिनों से फैंस जिस मिनी ऑक्शन का इंतजार कर रहे थे उसका आगाज आखिरकार हो चुका है। ऑक्शन से पहले ये बात लगभग तय मानी जा रही थी कि कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके नाम पर शुरुआत में ही बड़ी बोली लगेगी। इसी क्रम में सबसे पहला नाम मयंक अग्रवाल का आया और यहां भी उनके ऊपर जमकर पैसा बरसाया गया।
बता दें कि कोच्चि में चल रही आईपीएल नीलामी मे मयंक अग्रवाल के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है। अग्रवाल को हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रूपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। बता दें कि मयंक को खरीदने में चेन्नई सुपर किंग्स और हैदराबाद के बीच फाइट देखने को मिली और अंत में हैदराबाद ने बाजी मार ली।
The sun looks good on you, Mayank 😉#BackToUppal #OrangeArmy #TATAIPLAuction | @mayankcricket pic.twitter.com/FoPuWOGSK6
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) December 23, 2022
अभी तक कुल 4 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल आईपीएल में अब तक कुल चार फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ की थी। RCB के साथ वो 2013 तक जुड़े रहे थे। उसके बाद अगले दो साल दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेलते हुए दिखे थे।
फिर 2017 में उन्होंने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेला। उसके बाद वह 2018 से लेकर 2022 तक पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिखे और उन्होंने कुछ सीजन के लिए पंजाब की कप्तानी भी की।
मयंक अग्रवाल 2022 के आईपीएल में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। पंजाब किंग्स की ओर से उन्होंने पिछले सीजन में कुल 13 मैच खेले और यहां उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा। पिछले सीजन मयंक अग्रवाल ने 12 पारियों में 16.33 की औसत से केवल 196 रन निकले। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक निकला। वहीं मयंक अग्रवाल के पूरे आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो वह अब इस लीग में 113 मुकाबले खेल चुके हैं।
यहां देखें: IPL 2023 Auction Live Updates