IPL Auction 2024: तीन खिलाड़ी जिनको CSK एमएस धोनी के बैकअप के रूप में अपनी टीम में शामिल कर सकता है - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL Auction 2024: तीन खिलाड़ी जिनको CSK एमएस धोनी के बैकअप के रूप में अपनी टीम में शामिल कर सकता है

चेन्नई सुपर किंग्स आगामी संस्करण के ऑक्शन में तीन खिलाड़ियों को महेंद्र सिंह धोनी के बैकअप के रूप में टीम में शामिल कर सकते हैं।

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन किया है। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी थी।

हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने में काफी परेशानी देखी गई थी। यही नहीं उनके घुटने की सर्जरी भी हुई है और फिलहाल पूर्व भारतीय कप्तान इससे रिकवर कर रहे हैं। देखना यह होगा कि आगामी संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी कितने फिट रहते हैं?

चेन्नई सुपर किंग्स आगामी संस्करण के ऑक्शन में तीन खिलाड़ियों को महेंद्र सिंह धोनी के बैकअप के रूप में टीम में शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको उन्हें तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

3- नारायण जगदीशन

Narayan Jagadeesan (Image Credit- Twitter)
Narayan Jagadeesan (Image Credit- Twitter)

नारायण जगदीशन ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में पिछले कुछ समय में तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यही नहीं नारायण जगदीशन को पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें खरीदा।

हालांकि, नारायण जगदीशन अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे और 6 मुकाबलों में सिर्फ 89 रन ही बना पाए। यही वजह है कि आगामी संस्करण से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया।

नारायण जगदीशन बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी काफी अच्छी तरह से कर सकते हैं और यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के बैकअप के रूप में टीम में शामिल कर सकता है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp