IPL का बाजार मूल्य 6% बढ़कर 92,500 करोड़ पहुंचा, स्टडी में किया गया दावा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL का बाजार मूल्य 6% बढ़कर 92,500 करोड़ पहुंचा, स्टडी में किया गया दावा

साल 2022 में दो नई टीमों के आने से आईपीएल के वैल्यूएशन में और इजाफा हुआ है।

IPL 2024 Auction (Image Credit- Twitter)
IPL 2024 Auction (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने हाल के समय में काफी विकास किया है। इसकी लोकप्रियता ने इसे विश्व में सबसे महंगी क्रिकेट लीग भी बना दिया है। दूसरी ओर, पिछले साल के मुकाबले आईपीएल ने 2023 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। गौरतलब है कि साल 2022 में आईपीएल का बाजार मूल्य 87000 करोड़ रुपए था, जो साल 2023 में बढ़कर 92500 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

साथ ही आईपीएल के बाजार मूल्य को आईपीएल के ब्राॅडकास्टिंग राइट्स ने भी प्रभावित किया है। इसके अलावा 2022 में आईपीएल में दो नई फ्रेंचाइजी (लखनऊ सुपर जायंट्स व गुजरात टाइटंस) के आने से भी आईपीएल का मार्केट बढ़ा है। गौरतलब है कि लखनऊ ने फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए 7,090 करोड़ खर्च किए गए, तो गुजरात ने 5,625 करोड़ खर्च किए।

बता दें कि आईपीएल के मार्केट में इस वृद्धि को D&P India Advisory Services LLP कंपनी की एक रिपोर्ट की स्टडी में बताया गया है। साथ ही 410-450 मिलियन डाॅलर के साथ मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी आईपीएल 2023 की मोस्ट वैल्यूएबल फ्रेंचाइजी है।

BCCI ने IPL मीडिया राइट्स से की थी रिकाॅर्डतोड़ कमाई

आपको बता दें कि आईपीएल के 2023-27 के लिए मीडिया राइट्स (टीवी और डिजीटल) से बीसीसीआई ने कुल 48390 करोड रूपए कमाए थे। तो वहीं इस साइकल के डिजीटल राइट्स को वायकाम 18 ने 20500 करोड़ रुपए में खरीदे थे। साथ ही आपको बता दें कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन इस साल दिसंबर में हो सकते हैं। तो वहीं अगर ऐसे ही आईपीएल की लोकप्रियता में वृद्धि होती रही तो यह एक दिन वर्ल्ड कप की सबसे महंगी स्पोर्ट्स लीग भी बन सकती है।

ये भी पढ़ें- Mohammed Shami को पत्नी Haseen Jahan के साथ घरेलू हिंसा के केस में मिली जमानत 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?