IPL Mini-Auction 2023: बेन स्टोक्स जैसे ही हुए CSK टीम में शामिल करने लगे एमएस धोनी की चापलूसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL Mini-Auction 2023: बेन स्टोक्स जैसे ही हुए CSK टीम में शामिल करने लगे एमएस धोनी की चापलूसी

बेन स्टोक्स आईपीएल में एमएस धोनी की कप्तानी में पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं।  

Ben Stokes and MS Dhoni (Image Source: Getty Images/BCCI-IPL)
Ben Stokes and MS Dhoni (Image Source: Getty Images/BCCI-IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) कोच्ची में जारी आईपीएल 2023 नीलामी में निश्चित ही बड़ी प्लानिंग के साथ पहुंची हैं। सैम करन को दोबारा हासिल नहीं कर पाने के बाद सीएसके इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को किसी भी कीमत पर हाथ से नहीं जाने वाली थी, आखिरकार वह एक कप्तानी का विकल्प देते हैं।

आगामी आईपीएल 2023 कथित तौर पर एमएस धोनी का अंतिम सीजन हो सकता है, ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को इस नीलामी में किसी ऐसे स्टार को खरीदना जरुरी था, जो भविष्य में वर्तमान कप्तान की जगह ले सके, और बेन स्टोक्स से बेहतर विकल्प और क्या हो सकता था।

चेन्नई ने बेन स्टोक्स को बनाया सुपर किंग

आपको बता दें, जारी आईपीएल 2023 नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच बेन स्टोक्स के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिले, लेकिन इस जंग में देर से प्रवेश करने बावजूद सीएसके इंग्लैंड के स्टार को 16.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर अपनी टीम में शामिल करने में कामयाब रही। CSK, SRH, और LSG के अलावा, राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने भी स्टोक्स को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिलचस्पी दिखाई थी।

यहां देखें: IPL Auction 2023 Live Updates

इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) द्वारा टीम में शामिल किए जाने के बाद बेन स्टोक्स के तो वारे न्यारे हो गए हैं, और उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से तो बिलकुल यही साबित हो रहा है। दरअसल, चेन्नई ने जैसे ही स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में सुपर किंग्स बनाया, वैसे ही इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान ने ट्विटर पर सीएसके को फॉलो किया और सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि एक यूनिक पोस्ट के जरिए फ्रेंचाइजी के लिए अपना प्यार दिखाया।

यहां देखिए कैसे CSK ने बेन स्टोक्स का किया वेलकम

बेन स्टोक्स ने बिना किसी कैप्शन के एक प्लेन पीला स्नैपशॉट पोस्ट किया, जो कुछ की समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा स्टोक्स पर पैसों की बारिश कर आगामी आईपीएल 2023 के लिए टीम में शामिल किए जाने से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि एमएस धोनी और CSK निश्चित ही उन्हें अगले कप्तान के रूप में देख रहे हैं। स्टोक्स आईपीएल में धोनी की कप्तानी में पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं।

यहां देखिए बेन स्टोक्स की यूनिक ट्विटर पोस्ट –

close whatsapp