IPL: वह तीन मौके जब विराट कोहली ने मैदान पर खो दिया था अपना आपा
आईपीएल 2023 में विराट कोहली ने अब तक 5 मैचों में 220 रन बनाए।
अद्यतन - अप्रैल 19, 2023 1:42 अपराह्न
2. 2021 में अंपायर वीरेंद्र शर्मा से भिड़े थे विराट कोहली

साल 2021 आईपीएल कोरोना के चलते यूएई में आयोजित किया गया था। शारजाह क्रिकेट स्टेडयम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में अंपायर के गलत फैसले पर विराट कोहली मैदान में गुस्से से लाल हो गए थे।
दरअसल RCB ने राहुल त्रिपाठी के खिलाफ LBW रिव्यू लिया था लेकिन तीसरे अंपायर ने नॉटआउट करार दिया था। जिसके बाद विराट कोहली इस फैसले पर जमकर भड़कते हुए नजर आए थे। जिसके बाद ऑनफील्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा विराट कोहली को पूरा मामला समझाते हुए नजर आए।
लेकिन विराट कोहली अंपायर की एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद स्क्वायर लेग अंपायर को बीच में आना पड़ा जिसके बाद पूरा मामला कहीं जाकर शांत हुआ। RCB वह मैच हार गई थी, आपको बता दें RCB कप्तान के रूप में वह विराट कोहली का आखिरी मैच था।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो