IPL: वह तीन मौके जब विराट कोहली ने मैदान पर खो दिया था अपना आपा - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL: वह तीन मौके जब विराट कोहली ने मैदान पर खो दिया था अपना आपा

आईपीएल 2023 में विराट कोहली ने अब तक 5 मैचों में 220 रन बनाए।

3. 2022 आईपीएल में भी अंपायर के फैसले पर बिगड़े थे विराट कोहली

Virat Kohli vs Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)
Virat Kohli vs Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)

साल 2022 का आईपीएल विराट कोहली के किसी बुरे सपने से कम नहीं था। किंग कोहली बल्ले से रन बनाने के लिए तरसते हुए नजर आ रहे थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट अच्छे नजर आ रहे थे। लेकिन वह 48 रनों पर आउट हो गए। विराट कोहली को ऑनफील्ड अंपायर ने आउट करार दिया था लेकिन फिर विराट ने रिव्यू लिया था। रिव्यू में पता चल रहा था गेंद बैट और पैड दोनों को एक साथ छू रही है।

सबकी तरह विराट कोहली को भी लगा कि वह नॉटआउट करार दिए जाएंगे लेकिन तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। जिसके बाद थर्ड अंपायर के फैसले पर बिगड़ते हुए कोहली पवेलियन लौट गए। विराट कोहली अपने पैड पर बल्ला चलते हुए भी नजर आए थे। जिसके बाद विराट गुस्से में आसमान की तरफ निराशा से देखते हुए नजर आए थे।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp