अंपायर से हो गई बड़ी गलती, नो-बॉल का फैसला दिया गलत और आयरलैंड की सीरीज जीत पर फेर दिया पानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

अंपायर से हो गई बड़ी गलती, नो-बॉल का फैसला दिया गलत और आयरलैंड की सीरीज जीत पर फेर दिया पानी

इस मुकाबले को अफगानिस्तान ने 57 रनों से जीता और तीन मैच की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

Ben White (Pic Source-X)
Ben White (Pic Source-X)

18 मार्च को शारजाह में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले को अफगानिस्तान ने 57 रनों से जीता और तीन मैच की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। अफगानिस्तान की ओर से इस टी20 सीरीज में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि मुकाबले के दौरान फील्ड अंपायर द्वारा नो-बॉल का एक विवादित फैसला दिया गया जिसकी वजह से आयरलैंड मैच में अपनी पकड़ नहीं बना पाया और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दरअसल अफगानिस्तान की पारी का 13वां ओवर आयरलैंड की ओर से बेन वाइट फेंकने आए थे। उस समय अफगानिस्तान ने 83 रन पर 3 विकेट खो दिए थे।

बेन वाइट की गेंद पर मोहम्मद इशाक ने डीप मिडविकेट की ओर एक आक्रामक शॉट खेला। हालांकि उस जगह Curtis Campher खड़े हुए थे और उन्होंने इस कैच को काफी अच्छी तरह से पकड़ा। हालांकि फील्ड अंपायर ने इसके तुरंत बाद नो-बॉल का इशारा किया। जब रिप्ले में देखा गया तो पता चला कि बेन वाइट का पैर क्रीज के अंदर था।

आयरलैंड के सभी खिलाड़ी फील्ड अंपायर के इस फैसले से काफी हैरान थे। उन्हें काफी देर तक अंपायर से बातचीत करते हुए देखा गया लेकिन अंत में नतीजा नो-बॉल का ही रहा।

अफगानिस्तान ने टी20 सीरीज अपने नाम की

बता दें, तीन मैच की टी20 सीरीज में यह दूसरी बार है जब फील्ड अंपायर ने नो-बॉल का फैसला गलत दिया है। पहले टी20 मैच में मोहम्मद नबी भी इस फैसले का शिकार होते हुए बाल-बाल बचे थे।

तीसरे मैच की बात की जाए तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। टीम की ओर से इब्राहिम जादरान ने 72 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि मोहम्मद इशाक ने 27 रनों का योगदान दिया। जवाब में आयरलैंड 98 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से Curtis Campher ने 28 रन बनाए। अफगानिस्तान के सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से काफी खुश होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?