इशान किशन और केएल राहुल को लेकर चल रहे बहस पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने दिया हैरान करने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

इशान किशन और केएल राहुल को लेकर चल रहे बहस पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने दिया हैरान करने वाला बयान

इशान किशन और केएल राहुल वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम का हिस्सा हैं।

Ishan Kishan & KL Rahul (Photo Source: Getty Image)
Ishan Kishan & KL Rahul (Photo Source: Getty Image)

जारी एशिया कप और आगामी वर्ल्ड कप से पहले लगातार इस बात को लेकर बहस हो रही है कि क्या केएल राहुल और इशान किशन दोनों भारतीय टीम के लिए एक साथ प्लेइंग XI में शामिल हो सकते हैं? हालांकि कुछ पूर्व क्रिकेटर्स का मानना ​​है कि ऐसा हो सकता है, लेकिन भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान इस विचार से सहमत नहीं हैं।

उनका मानना है कि, राहुल और इशान केवल तभी एक साथ प्लेइंग XI में शामिल हो सकते हैं जब टॉप ऑर्डर का कोई खिलाड़ी चोटिल हो। नहीं तो, उनमें से केवल एक ही टीम में आ सकता है क्योंकि दोनों एक ही जगह के लिए लड़ रहे हैं। हालांकि, इस बीच कई क्रिकेट जानकारों ने यह भी कहा कि, इशान किशन के हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें केएल राहुल से पहले मौका मिलना चाहिए।

इशान किशन और केएल राहुल को लेकर क्या बोले इरफान पठान

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान इरफान पठान ने कहा कि, ‘दोनों को एक साथ प्लेइंग XI  में जगह नहीं मिल सकती है। दोनों तभी खेल सकते हैं जब टॉप ऑर्डर का कोई बल्लेबाज चोटिल हो गया हो, या पूरी तरह से अपनी फॉर्म खो देता है जो हम नहीं चाहते हैं। इशान किशन और केएल राहुल को लेकर जो बहस चल रही है उसके लिए मुझे केवल एक ही बात कहनी है।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘ इशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ नंबर 5 पर रन बनाए, जो उनकी स्थिति नहीं है। भगवान न करे अगर वह अगले मैच में आउट हो गए, तो क्या हम कहेंगे कि वह फॉर्म में नहीं हैं? नहीं, ऐसा नहीं है। हम बहुत जल्दी भूल जाते हैं। हमें केएल राहुल के पिछले दो साल के आंकड़ों को कभी नहीं भूलना चाहिए और इशान किशन ने एक पारी खेली है।

पूर्व ऑलराउंडर ने यह भी कहा कि, ‘आपके पास अल्पकालिक स्मृति नहीं होनी चाहिए। आपके पास लंबे समय वाली सोच होनी चाहिए और मुझे लगता है कि जिस सोच के साथ प्रबंधन चल रहा है वह बिल्कुल सही है क्योंकि यदि आप अल्पकालिक स्मृति के साथ चलते रहेंगे, तो आपको टीम बनाने में बहुत कठिनाई होगी।’

इरफान पठान का मानना है कि, वनडे वर्ल्ड कप के शुरुआती चरण में इशान किशन से पहले केएल राहुल को मौका मिलना चाहिए। ऐसी स्थिति में अगर राहुल अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहते हैं तब इशान को टीम में आना चाहिए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?