VIRAL VIDEO: फिर से पापा बनने वाले हैं Rohit Sharma! Ritika Sajdeh की इस वीडियो को देख फैंस ने किया दावा
2015 में हुई थी रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की शादी।
अद्यतन - Aug 23, 2024 1:58 pm

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। भारतीय टीम के प्लेयर्स इन दिनों ब्रेक पर हैं, लेकिन फिर भी रोहित को लेकर कोई न कोई खबर आती रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि रोहित दोबारा पिता बनने वाले हैं।
Ritika Sajdeh का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें रोहित की पत्नी रितिका सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स सेरेमनी में जाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ही फैंस ने ये कहना शुरू कर दिया है कि रोहित जल्द ही दूसरी बार पिता बन सकते हैं। हालांकि, इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस वीडियो को देखने के बाद रोहित शर्मा के फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि हिटमैन के घर दोबारा किलकारी गूंजेगी। रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की तरफ से अभी इस पर अभी किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि, रोहित शर्मा और रितिका सजदेह ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी। उसके बाद 30 दिसंबर 2018 को उनकी बेटी समायरा का जन्म हुआ।
रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने जून में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीता। इससे पहले भारत ने 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। बारबाडोस में चैंपियन बनने के बाद रोहित ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया।
आखिरी बार रोहित हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि, रोहित की कप्तानी में भारत को उस वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल टीम इंडिया को इस वक्त ब्रेक मिला है और अब सभी सीनियर प्लेयर्स बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
Is Rohit Sharma`s wife Ritika Sajdeh pregnant?
Junior Hitman 🔜🥹🧿🥹😭 pic.twitter.com/7CQCXsHy2i
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 23, 2024