क्या सोशल मीडिया पर विराट कोहली को कॉपी करने की, कोशिश करते हैं हार्दिक पांड्या?
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं हार्दिक।
अद्यतन - मार्च 11, 2023 6:33 अपराह्न

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के अच्छे दिन चल रहे हैं, जहां वो लगातार टीम इंडिया की सफल टी-20 कप्तानी कर रहे हैं और आने वाले समय के पक्के कप्तान के रूप में भी देखे जा रहे हैं। तो दूसरी ओर ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर भी अपनी छाप छोड़ता है और आए दिन स्टालिश पोस्ट फैन्स के साथ शेयर करता रहता है।
पहले वनडे में कप्तानी करेंगे हार्दिक पांड्या
जी हां, टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसके पहले मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की एक बार फिर से कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।
हार्दिक पांड्या को तो विराट जैसा स्वैग दिखाना है सोशल मीडिया पर!
*सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं हार्दिक।
*हाल ही में हार्दिक पांड्या ने ऐड शूट के सेट से अपनी तस्वीर की थी शेयर।
*विराट कोहली की तरह स्टालिश पोस्ट शेयर करते हैं पांड्या।
*फिलहाल हार्दिक को करीब 25 मिलियन लोग फॉलो करते हैं इंस्टा पर।
हाल ही में हार्दिक पांड्या ने ये स्टालिश तस्वीर शेयर की थी
पांड्या भाई आज भी घर के अंदर खेलते हैं क्रिकेट
1-2 दिन पहले ही क्रुणाल पंड्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों भाई अपने ही घर में क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे थे और दोनो ने मिलकर इस दौरान काफी मस्ती भी की थी। साथ ही कई लोगों ने वीडियो पर मजेदार कमेंट भी किए थे।