आईपीएल 2023: ये क्या, MI vs GT मैच से पहले ही आपस में भीड़ गए ईशान किशन-शुभमन गिल! - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: ये क्या, MI vs GT मैच से पहले ही आपस में भीड़ गए ईशान किशन-शुभमन गिल!

गुजरात इस समय 16 अंको के साथ आईपीएल 2023 की अंकतालिका में टॉप पर है, जबकि मुंबई 12 अंको के साथ चौथे स्थान पर है।

Ishan Kishan and Shubman Gill. (Image Source: MI Twitter)
Ishan Kishan and Shubman Gill. (Image Source: MI Twitter)

ईशान किशन और शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के दो उभरते हुए सुपरस्टार हैं, जो वर्तमान में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में क्रमशः मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेल रहे हैं।

ये दोनों युवा सलामी बल्लेबाज 12 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेले जाने वाले जारी आईपीएल 2023 के 57वें मैच में आमने-सामने होंगे। चूंकि किशन और गिल दोनों मैदान पर एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन मैदान के बाहर बहुत अच्छे मित्र हैं।

जब ईशान किशन से शुभमन गिल ने लिया थप्पड़ का बदला

दरअसल, ईशान किशन ने 25 अप्रैल को खेले गए GT vs MI मैच के पहले शुभमन गिल को मजाकिया अंदाज में थप्पड़ मारा था, और जमकर छेड़ा था, जिससे पता चलता है कि वे कितने अच्छे दोस्त हैं। अब एक बार फिर ईशान और शुभमन के बीच का मधुर बॉन्ड देखने को मिला है, जब गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस (MI) के विकेटकीपर-बल्लेबाज से वानखेड़े में प्रैक्टिस के दौरान अपना बदला लिया।

मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने घरेलू मैदान में गुजरात टाइटंस (GT) से भिड़ने से पहले 11 मई को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां शुभमन गिल ईशान किशन का हेलमेट उतारकर मजाकिया अंदाज में थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं, और इसी के साथ दोनों का स्कोर 1-1 हो जाता है।

MI ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: “FT: ईशान 1-1 गिल।”

यहां देखिए वो वीडियो –

MI और GT के स्क्वॉड पर डालिए एक नजर

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), संदीप वारियर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन, रिले मेरेडिथ, पीयूष चावला, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वधेरा, राघव गोयल, क्रिस जॉर्डन।

गुजरात टाइटंस स्क्वॉड: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी , उर्विल पटेल, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, मोहित शर्मा, जोश लिटिल, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर।

close whatsapp