IPL 2022: KKR बनाम RR मैच में खराब अंपायरिंग पर झल्लाए संजू सैमसन, देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: KKR बनाम RR मैच में खराब अंपायरिंग पर झल्लाए संजू सैमसन, देखिए वीडियो

मोहम्मद कैफ-आकाश चोपड़ा ने भी खराब अंपायरिंग पर उठाये सवाल।

Sanju Samson and umpire. (Photo Source: Twitter)
Sanju Samson and umpire. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन का 47वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 2 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। यह आईपीएल 2022 (IPL 2022) मैच खराब अंपायरिंग और राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन द्वारा दिखाई गई मैदानी भड़ास के लिए चर्चा में रहा।

हालांकि, यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सात विकेट से अपने नाम कर लिया है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन इस मैच के दौरान ऑन-फील्ड अंपायर के फैसलों से बेहद खफा दिखे। दरअसल, केकेआर (KKR) की पारी के दौरान तकरीबन तीन-चार बार अंपायर ने वाइड बॉल करार दी जिससे संजू सैमसन ने बार-बार हैरानी जताई और अंत में खफा होकर अंपायर के पास सवाल करने पहुंच गए।

19वें ओवर में भी हुआ ड्रामा, संजू सैमसन ने जताया आक्रोश

इस मैच में असली ड्रामा तो 19वें ओवर में देखने को मिला जब इस ओवर की चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने अपना स्‍टांस बदला और ऑफ स्‍टंप की तरफ आए, हल्का-सा हटकर खेल रहे थे, तभी प्रसिद्ध कृष्णा ने थोड़ा बाहर गेंद डाली और अंपायर ने इसे भी वाइड गेंद करार दिया। जिससे संजू सैमसन का गुस्सा फुट पड़ा और कप्तान ने अपनी निराशा को स्पष्ट करते हुए डीआरएस के लिए संकेत देकर अंपायर के कॉल का निराशाजनक विरोध किया। हालांकि, यह गेंद वाइड ही थी और ये DRS बेकार गया।

https://twitter.com/VaishnaviS45/status/1521190310491336704?

खैर, ये वाद-विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ और अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर भी विवाद देखा गया, क्योंकि इस गेंद को भी वाइड करार दिया गया और हताश होकर संजू सैमसन अंपायर के पास गए और उनसे इस मामले पर चर्चा की। इस बार, नितीश राणा ने अपनी क्रीज में बहुत फेरबदल किया था और गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बल्लेबाज को फॉलो करते हुए उसे एक यॉर्कर से हिट किया था। गेंद नितीश राणा के बल्ले के काफी करीब से गुजरी लेकिन फिर भी अंपायर ने उसे वाइड करार दिया, जिससे राजस्थान के कप्तान बेहद नाराज दिखे।

https://twitter.com/nikhilpatel4716/status/1521190929331212288?

इतनी खराब अंपायरिंग को देख कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा और मोहम्‍मद कैफ ने भी सवाल उठाए। जहां आकाश चोपड़ा ने पूछा कि आखिर वाइड बॉल के नियम क्‍या हैं? अगर बल्‍लेबाज इतना मूवमेंट कर रहा है तो फिर ऐसी गेंदों को वाइड क्‍यों दिया जा रहा है। वहीं मोहम्‍मद कैफ ने कहा आज काफी खराब अंपायरिंग हो रही है। कम से कम अतिरिक्‍त चार रन केकेआर (KKR) को अंपायर द्वारा गलत वाइड दिए जाने से मिल गए हैं।

close whatsapp