RR के खिलाफ ईशान किशन ने ठोका IPL करियर का पहला शतक, सेलिब्रेशन VIDEO हुआ वायरल
इस मुकाबले को सनराइजर्स हैदराबाद ने 44 रन से अपने नाम किया।
अद्यतन - Mar 23, 2025 8:50 pm

आज यानी 22 मार्च को आईपीएल 2025 का शानदार मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद में खेला गया। जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने 44 रनों से जीत दर्ज की। मुकाबले में SRH के लिए बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक बनाया।
ईशान किशन ने इस मैच में 47 गेंद पर 11 चौके और छह छक्कों की मदद से 106* रन की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान भारतीय खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।
उन्होंने जैसे ही अपना शतक पूरा किया उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था। बाएं हाथ के बल्लेबाज के इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वीडियो:
𝙏𝙝𝙖𝙩 𝙢𝙖𝙞𝙙𝙚𝙣 #TATAIPL 𝙘𝙚𝙣𝙩𝙪𝙧𝙮 𝙛𝙚𝙚𝙡𝙞𝙣𝙜 🧡
A special first for Ishan Kishan as he brought up his 💯 off just 45 balls 🔥
Updates ▶️ https://t.co/ltVZAvInEG#SRHvRR | @SunRisers | @ishankishan51 pic.twitter.com/8n92H58XbK
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2025
The celebration, the reaction – everything about #IshanKishan's special moment was perfect! 💯
Watch LIVE action: https://t.co/uN7zJIUsn1#IPLonJioStar 👉 #CSKvMI, LIVE NOW on Star Sports 1, 2 & 3 & JioHotstar! pic.twitter.com/KNMzyxYly7
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 23, 2025
𝐆𝐄𝐍 𝐁𝐎𝐋𝐃'𝐒 𝐌𝐈𝐒𝐒𝐈𝐎𝐍 𝟏𝟎𝟎 🥶
WHAT A KNOCK, ISHAN! A stunning century in just 45 balls, pure fireworks on the field! 🤩
Watch LIVE action: https://t.co/AS2kwWg8tW#IPLonJioStar 👉 SRH 🆚 RR, LIVE NOW on Star Sports 2 & JioHotstar pic.twitter.com/T0Hu69jixI
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 23, 2025
सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया
ईशान किशन की दमदार बल्लेबाजी की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 286 रन बनाए। ईशान किशन के अलावा ट्रेविस हेड ने 67 रन बनाए जबकि अभिषेक शर्मा ने 24 रन का योगदान दिया। नीतीश कुमार रेड्डी ने 30 रन की तूफानी पारी खेली जबकि हेनरिक क्लासेन ने 34 रन का योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से तुषार देशपांडे ने चार ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि महीश तीक्ष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 रन ही बना पाई। टीम की ओर से संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए। हालांकि वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। संजू सैमसन के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल ने भी कमाल की बल्लेबाजी की और 70 रन की बहुमूल्य पारी खेली। दमदार बल्लेबाज ने अपनी इस पारी के दौरान पांच चौके और छह छक्के जड़े।
Shimron Hetmyer ने 42 रन का योगदान दिया जबकि शुभम दुबे ने 34* रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सिमरजीत सिंह और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट झटके जबकि मोहम्मद शमी और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।